वैभव सूर्यवंशी के लिए आयरलैंड के कप्तान ने बोली ऐसी बात, जीत लिया करोड़ों हिन्दुस्तानियों का दिल
Table of Contents
Ireland captain praises Vaibhav Sooryavanshi: 26 जून से भारत और आयरलैंड दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगे। आयरलैंड इस सीरीज की मेजबानी करेगा। इसी वजह से बेलफास्ट का सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब दोनों मुकाबलों की मेजबानी करेगा। लगभग तीन साल बाद भारतीय टीम आयरलैंड दौरे पर पहुंची है। दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने आपसी बातचीत के बाद इस सीरीज का आयोजन करने का फैसला किया, क्योंकि फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) में इसका जिक्र नहीं था।
इस सीरीज की टाइमिंग में थोड़ा बदलाव हुआ है। आमतौर पर जिन टी20 मुकाबलों में भारत शामिल होता है, उनकी शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होती है लेकिन इस बार 6 बजे से एक्शन प्रारंभ होगा। इसकी जानकारी क्रिकेट आयरलैंड ने दी।
Vaibhav Sooryavanshi की वजह से IND vs IRE T20 सीरीज को लेकर काफी ज्यादा उत्सुकता

जब भी टीम इंडिया घर के बाहर खेलती है तो विदेशों में फैंस में काफी उत्साह रहता है लेकिन इस बार इसमें इजाफा देखने को मिल रहा है। इसकी वजह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) हैं, जिन्होंने पिछले एक साल में अपने प्रदर्शन से तबाही मचाने का काम किया है। वैभव को लेकर अभी पक्का नहीं है कि उन्हें 26 जून को होने वाले पहले मैच में डेब्यू का मौका मिलेगा लेकिन हर तरह उनकी ही चर्चा हो रही है।
बाएं हाथ के ओपनर (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 में 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती। इसके बाद से तो उनके फैंस की संख्या में काफी ज्यादा इजाफा हो गया है। उनकी प्रतिभा का लोहा भारतीय दिग्गज तो मान ही चुके हैं, अब आयरलैंड के कप्तान लोरकान टकर ने भी वैभव के लिए ऐसी बात कही है, जिसे जानकार भारतीय फैंस खुश हो जाएंगे।
आयरिश कप्तान ने वैभव सूर्यवंशी को सराहा
आयरलैंड के कप्तान लोरकान टकर भी 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के टीम इंडिया में होने से उत्साहित हैं। टकर ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी कम उम्र में कोई नेशनल टीम में आएगा, क्योंकि पेशेवर खिलाड़ी के रूप में काफी मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने वैभव के प्रभाव को लेकर कहा,
"इससे खेल के बारे में बात करने के लिए कुछ मिलता है। यह वाकई बहुत रोमांचक है। सीरीज में इस तरह की ऊर्जा का आना न सिर्फ़ हमारे लिए, बल्कि मैच देखने आने वाले लोगों, घर पर मैच देखने वालों और आस-पास खेल रहे बच्चों के लिए भी बहुत शानदार है।"
वैभव सूर्यवंशी को लेकर लोरकान टकर ने कही दिल जीत लेने वाली बात
लोरकान टकर का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की लोकप्रियता और उभर कर आने से दुनिया भर के क्रिकेटर्स को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा,
"हम भले ही आयरिश खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल बनने की कोशिश करते हों, लेकिन मुझे लगता है कि दुनिया भर के सभी खिलाड़ियों की यह जिम्मेदारी है कि वे रोल मॉडल बनें। वैभव अभी युवा है, लेकिन वह एक शानदार खिलाड़ी है और अब दुनिया भर के क्रिकेटरों और आगे आने वाले बच्चों के लिए एक बहुत ही खास रोल मॉडल है।"
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को नही मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका! टीम इंडिया के कोच ने बढ़ाई फैंस की टेंशन