आयरलैंड ने ओमान को दी शिकस्त, Group B पॉइंट्स टेबल से उठा पर्दा, ये 2 टीमें जाएगी अब Super-8
Published - 14 Feb 2026, 03:21 PM | Updated - 14 Feb 2026, 03:38 PM
Table of Contents
IRE vs OMA: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 22वें मुकाबलें में आयरलैंड ने ओमान को 96 रन के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस मैच में ओमान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन ओमान की गेंदबाजी इस मुकाबले में बेहद साधारण रही।
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड ने कप्तान लोरकन टकर नाबाद 94 और गैरथ डेलानी की 56 रन की पारी की मदद से 20 ओवर में 235 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ओमान की पारी 18 ओवर में 139 रन पर सिमट गई। आयरलैंड (IRE vs OMA) की इस जीत के बाद ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल में भी उठापटक देखने को मिली है, जबकि इन दो टीमों का सुपर-8 में पहुंचना पक्का हो गया है।
IRE vs OMA: आयरलैंड के बल्लेबाजों ने किया धमाल
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड (IRE vs OMA) की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। पारी के पहले ही ओवर में टिम टेक्टर 5 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद रॉस एडायर और हैरी टेक्टर भी बड़ी कामल नहीं दिखा सके तो कर्टिस कैम्फर भी 12 के व्यक्तिगत स्कोर पर चलते बने।
एक समय आयरलैंड ने अपने 4 विकेट केवल 64 के स्कोर पर गंवा दिए थे। लेकिन यहां से कप्तान लोरकान टकर और गैरथ डेलानी ने पांचवें विकेट के लिए 56 गेंदों पर 101 रन की साझेदारी की, लेकिन 30 गेंदों पर 56 रन बनाकर गैरथ आउट हो गए।
यहां से कप्तान टकर ने जॉर्ज डॉकरेल के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए केवल 19 गेंदों पर 70 रन जोड़ दिए, जिसकी मदद से आयरिश टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाने में सफल रहे। इस मैच में कप्तान टकर के नाबाद 94 रन के अलावा, जॉर्ज डॉकरेल ने 9 गेंदों पर 35 रन ठोके, जिसमें पांच छक्के शामिल थे।
139 पर सिमट गई ओमानी पारी
आयरलैंड ने ओमान (IRE vs OMA) को 20 ओवर 236 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन ओमानी पारी 18 ओवर में केवल 139 रन पर ढेर हो गई। इस मैच में आमिर कलीम ने 29 गेंदों पर 50 और हम्माद मिर्जा ने 37 गेंदों पर 46 रन की शानदार पारी खेली थी, जबकि सुफयान महमूद ने 11 गेंदों पर 10 रन बनाए थे। लेकिन इन तीनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका।
जबकि कप्तान विनायक शुक्ला और नदीम खान जैसे अनुभवी खिलाड़ी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। बता दें कि, इस मैच में कप्तान जतिंदर सिंह से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वह भी 7 से अधिक रन नहीं बना सके। जबकि ओमान (IRE vs OMA) अब आधिकारिक तौर पर टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड से बाहर हो चुकी है।
ये 2 टीमें जाएगी अब Super-8

ग्रुप बी में ओमान (IRE vs OMA) की हार ने सुपर-8 की दौड़ को पहले से अधिक दिलचस्प बना दिया है। दरअसल, इस ग्रुप में अभी तक श्रीलंका और जिम्बाब्वे ने दो-दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने जीत हासिल की है। ऐसे में जहां श्रीलंका बेहतर नेट रन रेट के साथ पहले पायदान पर तो जिम्बाब्वे दूसरे नंबर पर मौजूद है।
वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम अंक तालिका में एक जीत और एक हार के साथ तीसरे नंबर पर है। जबरि आयरलैंड (IRE vs OMA) की टीम ओमान के खिलाफ 96 रन की जीत के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई है।
हालांकि, इस ग्रुप में सुपर-8 में पहुंचने की दौड़ में श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की टीम मौजूद है। जबकि ऑस्ट्रेलिया को अगले राउंड की दौड़ में बने रहने के लिए अपने बाकी बचे दोनों मैच जितना अनिवार्य होगा तो श्रीलंका और जिम्बाब्वे सुपर-8 में पहुंचने की दौड़ में सबसे आगे है।
टीम इंडिया के खिलाफ मैच के लिए बाबर आजम का बयान वायरल, कह गए ये बड़ी बात
Tagged:
Oman Cricket Team Ireland vs Oman IRE vs OMA Group B Points Tableऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर