IPL 2026: रोहित-हार्दिक विवाद की खबर निकली फर्जी, MI ने जारी किया बयान
Published - 14 Mar 2026, 02:25 PM | Updated - 14 Mar 2026, 02:38 PM
Hardik Pandya: आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले मुंबई इंडियंस के खेमे से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को एक गंभीर चेतावनी दी है। जैसे ही यह खबर आग की तरह फैली, क्रिकेट फैंस के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि, मुंबई इंडियंस ने इस दावे को पूरी तरह से सिरे से खारिज कर दिया है और इसे महज एक बेवजह अफवाह करार दिया है। जानिए क्या है पूरा माजरा....
सोशल मीडिया पर वायरल हुई फर्जी खबर का सच

आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों के बीच अनबन या कप्तानी विवाद की खबरें आना कोई नई बात नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में अफवाहों को सच का रूप देने में ज्यादा समय नहीं लगता। इस बार मामला मुंबई इंडियंस के दो दिग्गज खिलाड़ियों, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और रोहित शर्मा से जुड़ा था। इंटरनेट पर ऐसी खबरें चलाई गईं कि हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को लेकर टीम मेनेजमैंट से शिकायत की है।
वीडियो में दावे के अनुसार कहा जा रहा कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टीम मेनेजमैंट से कहा है कि अगर इस साल रोहित शर्मा रन नहीं बनाते हैं तो बर्दाशत नहीं किया जाएगा। दावे के मुताबिक रोहित शर्मा के पिछले 10-12 सालों के प्रदर्शन से खफा हैं। उनका मानना है कि वह हर सीजन 250-300 के करीब रन ही बना रहे उसके बावजूद भी उन्हें टीम मेनेजमैंट मोटी रकम में खरीद रही है।
इस दावे ने न केवल फैंस को भ्रमित किया, बल्कि टीम के माहौल पर भी सवाल खड़े कर दिए। लेकिन सच्चाई यह है कि ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई और यह पूरी तरह से मनगढ़ंत कहानी थी। आपको बता दें रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को अब तक पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतवाएं हैं, जो अब तक मुंबई इंडियंस के लिए किसी भी कप्तान ने नहीं किया है।
बिना खेले ही मालामाल होंगे हर्षित राणा, IPL 2026 से बाहर होने के बाद भी मिलेगी ये मोटी रकम की धनराशि
मुंबई इंडियंस का आधिकारिक बयान
मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए तुरंत स्पष्टीकरण जारी किया। फ्रेंचाइजी ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह दावा पूरी तरह से झूठा और आधारहीन है।
टीम प्रबंधन के अनुसार, इस तरह की भ्रामक खबरें केवल फैंस के बीच अनावश्यक तनाव पैदा करने के लिए फैलाई जाती हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर पोस्ट करते हुए दो टुक में जबाव दिया और कहा "कुछ भी" उसके साथ कप्तान हार्दिक का मजाकिया इमोजी लगा दिया।
28 मार्च से आईपीएल 2026 का शुरूआत होना है और मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को कोलकाता नाईट राईडर्स के साथ खेलेगी। इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आईपीएल के अभियान की शुरूआत जीत के साथ करना चाहेगी।
शाहिद अफरीदी ने याद किया 2011 का मोहाली सेमीफाइनल, बोले 'हम डर के मारे सहम गए थे....'
Hardik Pandya की कप्तानी में मुंबई का लक्ष्य
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पिछले कुछ समय से मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल रहे हैं और टीम के साथ उनका तालमेल काफी महत्वपूर्ण है। आईपीएल 2026 के आगामी सीजन को ध्यान में रखते हुए टीम का पूरा फोकस खेल पर है। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस एक संतुलित टीम के रूप में उतर रही है, जिसमें रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी का मार्गदर्शन टीम के लिए हमेशा से अहम रहा है।
भ्रामक खबरों पर ध्यान देने के बजाय टीम का एकमात्र उद्देश्य मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना और छठी बार आईपीएल ट्रॉफी उठाना है। फैंस को भी यह सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अनपेक्षित खबर पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक सूत्रों की पुष्टि जरूर कर लें।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर