IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स की जीत से RCB-MI को हुआ नुकसान, चेन्नई की हालत भी खस्ता, यहां देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

Published - 30 Mar 2026, 11:13 PM | Updated - 30 Mar 2026, 11:14 PM

IPL 2026 Points Table 1

IPL 2026 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज कर ली है। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की पारी सिर्फ 127 रन पर सिमट गई थी। पिंक आर्मी ने 128 रन के टारगेट को सिर्फ 12.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

बैटिंग में वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों पर 52 रन की तूफानी पारी खेली। जबकि इस मैच के बाद आईपीएल 2026 की अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। चलिए जानते हैं कि इस मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स किस स्थान पर पहुंची है तो चेन्नई को कितना नुकसान झेलना पड़ा है।

IPL 2026 Points Table: राजस्थान को हुआ तगड़ा फायदा

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट की शानदार जीत हासिल की है, जिसके बाद वह इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। राजस्थान रॉयल्स का नेट रन रेट अभी तक खेले मैचों में बाकी टीमों से काफी अच्छा हो गया है।

उनके नेट रन रेट फिलहाल 4.171 का है, जिसके चलते उन्होंने पहले स्थान पर कब्जा कर लिया है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले पायदान से खिसककर दूसके नंबर (IPL 2026 Points Table) पर पहुंच गई है। आरसीबी का नेट रन रेट 2.907 का है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 6 विकेट की शानदार जीत हासिल की थी।

RR vs CSK: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स का डबल धमाका, गेंद के बाद बल्ले से मचाया कोहराम, चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया

तीसरे नंबर पर पहुंची मुंबई इंडियंस

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस दूसरे स्थान से फिसलकर अब तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। हार्दिक की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 19.1 ओवर में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी, जिसके बाद उनका फिलहाल नेट रन रेट 0.687 का है।

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) में क्रमश: चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर हैं। बता दें कि, अभी तक चार टीमें (दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स) ऐसी हैं, जिन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में अपना अभियान शुरू नहीं किया है।

यहां देखें IPL 2026 की अपडेट अंक तालिका

स्थानटीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)कोई परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1राजस्थान रॉयल्स1100024.171
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु1100022.907
3मुंबई इंडियंस1100020.687
4कोलकाता नाइट राइडर्स101000-0.687
5सनराइजर्स हैदराबाद101000-2.907
6चेन्नई सुपर किंग्स101000-4.171
7दिल्ली कैपिटल्स-------
8गुजरात टाइटंस-------
9लखनऊ सुपर जायंट्स-------
10पंजाब किंग्स-------

RR vs CSK Stats: राजस्थान रॉयल्स-चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, बना डाले ये 9 बड़े रिकॉर्ड, लिस्ट में वैभव का नाम शामिल

Tagged:

chennai super kings Mumbai Indians rajasthan royals IPL 2026 Points Table
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

मुंबई इंडियंस (224 रन बनाम केकेआर)।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com