IPL 2026 Point Table: पॉइंट्स टेबल की सूची में पहले पायदान पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस को हुआ नुकसान, देखें अपडेट अंक तालिका

Published - 08 Apr 2026, 12:41 AM | Updated - 08 Apr 2026, 12:42 AM

IPL 2026 Points Table 9

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराकर अंक तालिका में पहले स्थान पर अपना कब्जा कर लिया है। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए हाई वोल्टेज मुकाबले में पिंक आर्मी ने पहले बैटिंग करते हुए 11 ओवर में 150 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे।

152 रन का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 123 रन ही बना सकी और मैच गंवा बैठी। इस मैच में ब्लू आर्मी का शीर्ष क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के बाद आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) में क्या बदलाव आया है और एमआई पलटन अब किस नंबर पर पहुंच गई है।

IPL 2026 Points Table: शीर्ष चार में ये टीमें शामिल

राजस्थान रॉयल्स लगातार तीन मुकाबले जीतकर अंक तालिका 2026 में पहले पायदान पर पहुंच गई है। आरआर के फिलहाल 6 अंक हैं, जबकि उनका नेट रन रेट 2.403 है। वहीं, पंजाब किंग्स एक स्थान खिसककर दूसरे नंबर पर काबिज हो चुकी है। पंजाब के पांच अंक है, जबकि उनका नेट रन रेट 0.637 का है।

जबकि रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब तीसरे नंबर (IPL 2026 Point Table) पर मौजूद है। आरसीबी ने अब तक खेले दोनों मैचों का जीता है, जिसके बाद उनके चार अंक हैं, जबकि नेट रन रेट 2.501 का है। दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) में 4 अंकों और 1.170 के नेट रन रेट की मदद से चौथे नंबर पर मौजूद है।

5 से 10 तक ये टीमें मौजूद

आईपीएल 2026 की ताजा पॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद पांचवें क्रम पर मौजूद है। हैदराबाद ने अब तक खेले तीन मैचों में एक जीता है तो दो गंवाए हैं। एसआरएच का नेट रन रेट 0.275 का है। राजस्थान से मुकाबला गंवाने के बाद मुंबई इंडियंस 7वें स्थान (IPL 2026 Points Table) पर खिसक गई है तो लखनऊ सुपर जायंट्स छठे नंबर पर पहुंच गई है।

केकेआर के लिए भी यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में वह 1 अंक के साथ 8वें नंबर मौजूद है। जबकि गुजरात टाइटंस दोनों मैच गंवाने के बाद 9वें और पांच बार की खिताब विजेता चेन्नई सुपर किंग्स 10वें स्थान (IPL 2026 Points Table) पर बैठी हुई है। चेन्नई अब तक 3 मैच गंवा चुकी है।

यहां देखें आईपीएल 2026 की अपडेट टेबल

स्थानटीमेंमैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1राजस्थान रॉयल्स3300062.403
2पंजाब किंग्स3200150.637
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु2200042.501
4दिल्ली कैपिटल्स2200041.17
5सनराइजर्स हैदराबाद3120020.275
6लखनऊ सुपर जायंट्स211002-0.542
7मुंबई इंडियंस312002-0.715
8कोलकाता नाइट राइडर्स302011-1.964
9गुजरात टाइटन्स202000-0.424
10चेन्नई सुपर किंग्स303000-2.517

‘’उनको थोड़ा इतंजार करना होगा…’’ टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी को अभी नहीं मिलेगा मौका! इस दिग्गज ने बताई वजह

Tagged:

Mumbai Indians rajasthan royals cricket news IPL 2026 Point Table
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

एक ट्रॉफी 2008 में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com