IPL 2026 Points Table: दिल्ली-चेन्नई मैच के बाद आया पॉइंट्स टेबल में बदलाव, 9वें नंबर पर पहुंची CSK, पंजाब को मिली बढ़त, देखें अपडेट अंक तालिका

Published - 11 Apr 2026, 11:41 PM

IPL 2026 Points Table 12

IPL 2026 Points Table: शनिवार (11 अप्रैल) को आईपीएल 2026 के तहत दो मुकाबले खेले गए थे। पहले मैच में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ पंजाब का विजय रथ बरकरार है। जबकि शाम को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेपॉक में दिन का दूसरा (IPL 2026 Points Table) मुकाबला खेला गया।

दूसरे मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराकर मौजूदा सीजन की पहली जीत दर्ज की। जबकि यह दिल्ली की लगातार दूसरी हार है। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के बाद आईपीएल 2026 की ताजा अंक तालिका (IPL 2026 Points Table) का क्या हाल है।

IPL 2026 Points Table: शीर्ष चार में ये टीमें मौजूद

आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर राजस्थान रॉयल्स बरकरार है। राजस्थान ने मौजूदा सीजन में सभी चार मैच जीते हैं, जिसके चलते उनके 8 अंक हैं और नेट रन रेट में 2.055 है, जो कि सभी टीमों में सबसे शानदार है।

दूसरे पायदान पर पंजाब किंग्स है। इस टीम ने अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है, लेकिन बारिश से एक मैच धूलने के कारण 7 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु तीसरे औऱ दिल्ली कैपिटल्स चौथे पायदान पर बनी हुई है।

निचले क्रम में ये टीम मौजूद

लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 की अंक तालिका में पांचवें पायदान पर मौजूद है। उनके 3 मैच में चार अंक है, जबकि नेट रन रेट -0.359 है। सनराइजर्स हैदराबाद मौजूदा सीजन में 4 मैच खेल चुकी है, जिसमें तीन उन्होंने गंवाए हैं तो एक में उनको जीत मिली है। इसके बाद वह अंक तालिका में छठे पायदान पर है।

गुजरात टाइटंस दो अंकों के बाद 7वें और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अंक तालिका में आठवें पायदान पर है। जबकि चेन्नई 9वें और कोलकाता नाइट राइडर्स वर्तमान अंक तालिका के अनुसार 10वें पायदान पर खिसक गई है।

यहां देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम मैच (M) जीत (W) हार (L) टाई (T) कोई परिणाम नहीं (N/R) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 राजस्थान रॉयल्स 4 4 0 0 0 8 2.055
2 पंजाब किंग्स 4 3 0 0 1 7 0.72
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 2 1 0 0 4 1.231
4 दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 0 4 0.322
5 लखनऊ सुपर जायंट्स 3 2 1 0 0 4 -0.359
6 सनराइजर्स हैदराबाद 4 1 3 0 0 2 -0.024
7 गुजरात टाइटंस 3 1 2 0 0 2 -0.27
8 मुंबई इंडियंस 3 1 2 0 0 2 -0.715
9 चेन्नई सुपर किंग्स 4 1 3 0 0 2 -1.532
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 4 0 3 0 1 1 -1.315

PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स का 'विजय रथ' बरकरार, सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से चटाई धूल, श्रेयस-प्रियांश ने दिलाई आसान जीत

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com