IPL 2026 के लिए 10 टीमों की बेस्ट प्लेइंग XI, ये खिलाड़ी बन सकते हैं गेम-चेंजर
Published - 16 Mar 2026, 02:39 PM | Updated - 16 Mar 2026, 02:40 PM
Table of Contents
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी हो चुका है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। जबकि 29 मार्च को मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से और 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से होगी।
आईपीएल (IPL 2026) के शुरुआती तीन मैच काफी धमाकेदार रहने वाले हैं तो आगामी मैचों में भी प्रशंसकों को जमकर रोमांच मिलने वाला है। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चलिए जानते हैं कि 10 की 10 टीमों की शुरुआती प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है और कौन-से खिलाड़ी अपनी टीम के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु धमाकेदार जीत दर्ज करना चाहेगी। ये मैच आरसीबी अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने खेलेगी, लेकिन इसके बावजूद उनको हैदराबाद से कड़ी चुनौती मिल सकती है। हालांकि, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही टीम को जोश हेजलवुड के रूप में एक बड़ा झटका लग चुका है, लेकिन इस सीजन आरसीबी के लिए विराट कोहली टीम के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
विराट कोहली, फिल साल्ट, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी। इम्पैक्ट प्लेयर- यश दयाल
चेन्नई सुपर किंग्स
पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था। पांच बार की खिताब विजेता येलो आर्मी आईपीएल 2025 की अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही थी, लेकिन इस बार टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।
माना जा रहा है कि संजू सैमसन इस टीम के लिए मैच विनिंग खिलाड़ी साबित हो सकते हैं, जिनका फॉर्म बेहद कमाल का चल रहा है।
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, संजू सैमसन, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर, एमएस धोनी, नाथन एलिस, मथीशा पथिराना, नूर अहमद। इम्पैक्ट प्लेयर-खलील अहमद
IPL 2026 जीतना चाहेगी मुंबई इंडियंस
पांच बार की खिताब विजेता मुंबई इंडियंस का स्क्वाड इस बार (IPL 2026) काफी ताकतवर नजर आ रहा है। इस फ्रेंचाइजी के पास हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और मिचेल सेंटनर जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं, जो कि किसी भी मैच को पलटने का दम रखते हैं। इस स्क्वाड में किसी एक प्लेयर को गेम-चेंजर कहना काफी मुश्किल है।
रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट। इम्पैक्ट प्लेयर- मयंक मारकंडे
केकेआर खेमे को बड़े झटके
आईपीएल 2026 (IPL 2026) अभी शुरू भी नहीं हुआ है कि उससे पहले ही केकेआर टीम को एक के बाद एक बड़े झटके लगने शुरू हो गए हैं। हर्षित राणा पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं तो मथीशा पथीराना का भी खेलना संदिग्ध लग रहा है।
हालांकि, स्क्वाड में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी की एंट्री हुई है, जिससे टीम को थोड़ी राहत मिली है। अंगकृष रघुवंशी इस टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनकर उभर सकते हैं।
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, तेजस्वी सिंह, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, आकाश दीप, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट- ब्लेसिंग मुजारबानी
हैदराबाद मचाना चाहेगी धमाल
पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 (IPL 2026) के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी। इस टीम का पिछला सीजन बेहद साधारण रहा था, लेकिन नए सीजन में पुरानी गलतियों से सबक लेकर ऑरेंज आर्मी शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी। इस टूर्नामेंट में हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, जीशान अंसारी। इम्पैक्ट प्लेयर- शिवम मावी
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 (IPL 2026) में शानदार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। टीम के साथ रवींद्र जडेजा और सैम करन जैसे धुरंधर खिलाड़ी जुड़ चुके हैं जो कि राजस्थान को उनका दूसरा खिताब जिताने के लिए कड़ा प्रयास कर सकते हैं। जबकि जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई भी टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, सैम करन, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा । इम्पैक्ट प्लेयर- तुषार देशपांडे
लखनऊ के निशाने पर होगा खिताब
आईपीएल 2026 (IPL 2026) के मिनी ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जोश इंग्लिश जैसे धुरंधर खिलाड़ी को खरीदा है, जो कि इस टीम को खिताब जीता सकता है। वहीं, पंत की कप्तानी और निकोलस पूरन की उप कप्तानी टीम में टीम अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी। लेकिन इस टीम के लिए गेम-चेंजर खिलाड़ी मोहम्मद शमी हो सकते हैं, जिनको लखनऊ ने ट्रेड के जरिए हैदराबाद से लिया था।
मिचेल मार्श, जोस इंग्लिश, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्विवेश सिंह राठी, आवेश खान, अर्जुन तेंदुलकर। इम्पैक्ट प्लेयर- मोहसिन खान।
दिल्ली में शॉ की एंट्री
आईपीएल 2026 (IPL 2026) के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पुराने चहेते खिलाड़ी पृथ्वी शॉ को 75 लाख रुपये की बेस प्राइज पर खरीदा है। माना जा रहा है कि अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेकर इस बार शॉ बल्ले से शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। इस सीजन दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनकर उभर सकते हैं, क्योंकि इनका घरेलू सीजन भी बल्ले से काफी शानदार रहा था।
केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, नीतीश राणा, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, आकिब नबी, दुशमंथा चमीरा। इम्पैक्ट प्लेयर- विपराज निगम
शुभमन चाहेंगे खिताब जीतना
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की नजर उनका दूसरा खिताब जीतने पर होगा। इस टीम ने आखिरी ट्रॉफी साल 2022 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी में जीती थी। लेकिन इसके बाद ये टीम दोबारा खिताब नहीं जीत सकी है। लेकिन इस बार (IPL 2026) कप्तान शुभमन गिल गुजरात के लिए खिताब के सूखे को समाप्त करना चाहेंगे।
शुभमन गिल, जोस बटलर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, आर साई किशोर। इम्पैक्ट प्लेयर- अशोक शर्मा।
पंजाब की प्लेइंग इलेवन
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स खिताब के एक कदम करीब पहुंचकर भी हार गई थी, लेकिन इस बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम अपनी पुरानी गलतियों को दोबारा नहीं दोहराना चाहेंगी। टीम ने मिनी ऑक्शन में कई धाकड़ खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड में शामिल किया है।
प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर