80s के ट्रेंड पर भारतीय क्रिकेटर भी हुए वायरल, कोहली से लेकर रोहित-धोनी तक की तस्वीरें आई सामने
Table of Contents
Indian Cricketers in the 80s trend: सोशल मीडिया पर समय के साथ नए-नए ट्रेंड आते रहते हैं। कुछ समय पहले 'Nano Banana' (नेनो बनाना) ट्रेंड वायरल हुआ था, जो एआई इमेज एडिटिंग और जनरेशन से जुड़ा था। इस ट्रेंड ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई और सेलिब्रिटी से लेकर आम लोगों तक सभी ने इसमें हिस्सा लिया।
हालांकि, ट्रेंड समय के साथ बदलते रहते हैं। अब एक नया ट्रेंड आया है, जिसमें लोग अपनी तस्वीरों को पुराने लुक में बदल रहे हैं। इसे '80s Trend' नाम दिया गया है। इसमें आज के लुक वाली तस्वीरों को एआई की मदद से 80 के दशक में चलने वाले फैशन और स्टाइल में तब्दील किया जाता है। इसके बाद तस्वीर में उसी दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल और लुक के साथ नया अंदाज सामने आता है।
80s Trend में ऐसे दिखे विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी
इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए फैंस अपनी-अपनी पसंद के क्रिकेटर्स की तस्वीरों को भी एआई की मदद से 80s का लुक दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें रोहित शर्मा, एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे स्टार्स का भी 80 के दशक वाला लुक नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में तीनों काफी अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं और उनका यह रेट्रो लुक फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।
आप भी देखिए इनकी 80s Trend वाली तस्वीरें:



हार्दिक पांड्या और सचिन तेंदुलकर का भी निराला अंदाज
80s Trend में सिर्फ विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी की ही तस्वीरें वायरल नहीं हुई हैं, बल्कि हार्दिक पांड्या और सचिन तेंदुलकर के लुक भी वायरल हैं। हार्दिक रेट्रो लुक में साउथ सुपरस्टार वाली फील दे रहे हैं। वहीं, सचिन का लुक एकदम हैंडसम हीरो वाला है, जिस तरह के एक्टर्स बॉलीवुड में नजर आते थे।
देखें तस्वीरें:


13 सितंबर से एक्शन में नजर आएगी टीम इंडिया
जहां हर तरफ 80s Trend छाया हुआ है। वहीं, टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज की तैयारियों में जुटी हुई है। जी हां, भारत को 13 सितंबर से दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 खेलने हैं। इसके लिए सभी खिलाड़ी अभ्यास करने में जुटे हुए हैं, ताकि कोई कमी न रहे। इस सीरीज को एशियन गेम्स 2026 के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस बहु-खेल इवेंट का स्क्वाड भी अफगानिस्तान सीरीज वाला ही है।
यह भी पढ़ें: W,W,W,W.... काउंटी में कुलदीप यादव का जलवा, खुद अकेले निकाल डाले 10 विकेट