महिला टीम की लेडी हिटमैन निकली ये भारतीय क्रिकेटर, वनडे में रचा इतिहास, 346 रन नाबाद ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Published - 22 Mar 2025, 08:57 AM
Table of Contents
भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women's team) में एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी हैं। पूर्व महिला कप्तान मिताली राज को लेडी सचिन तेंदुलकर कहा जाता था, तो फैंस स्मृति मंधाना को महिला टीम की विराट कोहली कहते हैं। लेकिन हाल ही में बेहद कम उम्र की प्लेयर ने वनडे में ट्रिपल सेंचुरी जड़कर ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है कि उन्हें लेडी हिटमैन कहा जाने लगा। इन्हीं लेडी हिटमैन के बल्ले से निकले तिहरे शतक के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। इस पारी ने खिलाड़ी ने शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। कौन हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की लेडी हिटमैन? जानिए....
इस प्लेयर ने खेली 346 रनों की पारी
/cricket-addictor-hindi/media/media_files/2025/03/22/aYVQQseOA7lxm3pViRgL.png)
महिला क्रिकेट टीम (Indian women's team) की खिलाड़ी इरा जाधव की तुलना उनकी एक पारी के बाद हिटमैन रोहित शर्मा के साथ होने लगी। कारण है कि प्लेयर ने तिहरा शतक जड़ दिया। ये शतक इरा ने महज 14 साल की उम्र में जड़ा है। विमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में इरा ने लेडी हिटमैन बनकर ताबड़तोड़ पारी खेली। ये मुकाबला इसी साल बैंगलोर में मुंबई और मेघालय के बीच खेला गया था। मुंबई की ओर से खेलते हुए इरा ने 346 रन बना डाले थे। इरा ने 220 के स्ट्राइक रेट से 157 गेंदों में 346 रन बनाए हैं। इसमें उन्होंने 42 चौके और 16 छक्के जड़े थे। इरा ने मेघालय के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं।
इरा की पारी की बदौलत टीम ने बनाए 563 रन
मुंबई और मेघालय के बीच हुए इस मैच के चलते मुंबई का स्कोर 563 पर जा पहुंचा। इसमें इरा जाधव ने 346 रन की नाबाद पारी खेली। साथ ही टीम की कप्तान हर्ले गाला ने भी शतकीय पारी खेली। दोनों महिला खिलाड़ियों (Indian women's team) ने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। फिर बल्लेबाजी के लिए उतरी विरोधी टीम मेघालय गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी पूरी तरह से फ्लॉप हुई थी। मेघालय का कोई भी खिलाड़ी 3 रन से ज्यादा का स्कोर नहीं बना सका और 6 बल्लेबाज शून्य पर ही आउट हो गए। मेघालय की टीम 25.4 ओवर तक टिकी रही, लेकिन टीम का स्कोर सिर्फ 19 रन रहा। जिसके बाद मुंबई को 544 रन से बड़ी और आसान जीत मिल गई।
WPL में रही अनसोल्ड
इरा जाधव के इस कारनामें के बाद उनका नाम तेजी से चर्चा में आया। लेकिन फिर भी खिलाड़ी वूमेंस प्रीमियर लीग 2025 में अनसोल्ड ही रह गई। खिलाड़ी ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन करवाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी थी। लेकिन ऑक्श में किसी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा था। इरा की इस पारी के बाद उनका कमपैरिजन हिटमैन के साथ किया जा रहा है।
देेखें स्कोरकार्ड-
/cricket-addictor-hindi/media/media_files/2025/03/22/eXia6ypT3s0BnzMHvyVu.png)