भारत vs जापान मैच हुआ रद्द तो जानें कैसे निकलेगा नतीजा? किसे माना जाएगा विजेता

Published - 22 Sep 2026, 11:43 AM | Updated - 22 Sep 2026, 12:05 PM

India Vs Japan 4

India vs Japan: एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया जापान के दौरे पर है। इसमें 24 सितंबर से मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होना है लेकिन उससे पहले भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत के रूप में दोनों देशों की क्रिकेट टीमों के बीच मंगलवार, 22 सितंबर को सानो में एक टी20 मुकाबला खेला जाना है।

इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे होनी थी, लेकिन अभी तक एक भी गेंद का खेल नहीं हुआ है। यहां तक कि टॉस भी नहीं हो पाया है, क्योंकि कुछ दिनों से सानो में लगातार बारिश हो रही और मैदान गीला है।

India vs Japan मैच के टॉस में हुई देरी, गीली आउटफील्ड बनी वजह

India Vs Japan 5

भारत और जापान की पुरुष क्रिकेट टीमों के बीच अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक भी बार टक्कर नहीं हुई है। ऐसे में दोनों के बीच आज होने वाले मुकाबले (India vs Japan) के लिए फैंस काफी उत्साहित थे लेकिन अभी तक निराश करने वाली ही खबर आई है। पिछले कुछ दिनों से हुई लगातार बारिश के कारण सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड की आउटफील्ड काफी गीली है। इसी वजह से अभी तक टॉस भी नहीं हो पाया है।

इस मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे होना था लेकिन करीब तीन घंटे हो गए हैं लेकिन अभी तक कुछ भी सकारात्मक अपडेट नहीं आया है। अंपायरों ने कई बार मैदान का निरीक्षण किया है लेकिन अभी तक कंडीशंस को लेकर संतुष्ट नहीं हुए हैं।

India vs Japan मैच के रद्द होने के आसार

सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में क्रिकेट के मुकाबले आमतौर पर बहुत ज्यादा नहीं होते हैं और यहां क्रिकेट को उतना समर्थन भी नहीं मिलता है। इसी वजह से मैदान को सुखाने की सुविधाएं ज्यादा अच्छी नहीं हैं। इसी वजह से मैदान कितनी देर में सूखेगा, कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में मैच रद्द हुआ तो विजेता कौन सी टीम होगी, इसको लेकर फैंस के मन में दुविधा है तो चलिए आपको पूरी जानकारी देते हैं।

मैच रद्द होने पर कोई भी टीम नहीं होगी विजेता

India vs Japan मैच के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं है। इसी वजह से मैच रद्द हुआ तो विजेता कौन सी टीम होगी, इस सवाल का जवाब यही है कि कोई भी टीम विनर नहीं मानी जाएगी। मैच को रद्द माना जाएगा और बिना किसी नतीजे के समाप्त हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: CSK ने जहीर खान को क्यों चुना? धोनी के रोल पर भी सामने आया बड़ा खुलासा

Tagged:

team india shreyas iyer Japan Cricket Team India vs Japan Kendel Fleming
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com