एशिया कप ODI टूर्नामेंट के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम आई सामने, गिल (कप्तान), रोहित, विराट, केएल, हार्दिक.....

Published - 11 Aug 2026, 04:06 PM | Updated - 11 Aug 2026, 04:48 PM

Asia Cup 7

Team India predicted squad: अगले साल क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा। हालांकि, इससे पहले एशिया कप का आयोजन होना है, जो कुछ सालों से उसी फॉर्मेट में खेला जाता है, जिसमें वर्ल्ड कप का आयोजन होता है। यही कारण है कि 2027 में होने वाला एशिया कप ODI फॉर्मेट में आयोजित होगा। इस टूर्नामेंट के माध्यम से एशियाई टीमें वर्ल्ड कप की तैयारी करेंगी।

ACC ने एशिया कप (Asia Cup) 2027 की तारीखों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 18 जून से 4 जुलाई तक टूर्नामेंट का आयोजन बांग्लादेश में हो सकता है। पिछली बार 2023 में वनडे फॉर्मेट में टूर्नामेंट खेला गया था और भारत ने श्रीलंका को फाइनल में हराया था। इस बार टीम इंडिया अपने ख़िताब की रक्षा करना चाहेगी। टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड कैसा हो सकता है, इसके बारे में हम आपको बताते हैं।

गिल-अय्यर को Asia Cup के लिए मिल सकती है लीडरशिप

Asia Cup 8

वर्ल्ड कप 2027 से पहले एशिया कप (Asia Cup) काफी अहम टूर्नामेंट होने वाला है। इसी वजह से BCCI लीडरशिप में किसी बदलाव के बजाय शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की जोड़ी पर भरोसा कायम रख सकती है। गिल कप्तानी संभालते नजर आ सकते हैं। 2025 में ऑस्ट्रेलिया दौरे से गिल ने वनडे में रोहित शर्मा की जगह कमान संभाली थी। उनके लिए वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप जीतना काफी अहम होगा।

शुभमन गिल के डिप्टी यानी उपकप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर को बरकरार रखा जा सकता है। अय्यर ने वनडे में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उनके पास आईपीएल व घरेलू क्रिकेट में कप्तानी का अच्छा अनुभव भी है। इसी वजह से मुश्किल समय में कप्तान गिल को अहम सलाह भी दे सकते हैं।

रोहित-विराट समेत सभी सीनियर्स के नजर आने की उम्मीद, कुछ युवाओं की भी चमक सकती किस्मत

एशिया कप (Asia Cup) वनडे फॉर्मेट में होने के कारण भारत की टीम में तमाम सीनियर प्लेयर्स को जगह मिल सकती है। इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली का खेलना तय माना जा सकता है। वहीं, बैकअप ओपनर के रूप में यशस्वी जायसवाल को चुना जा सकता है।

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी चुने जा सकते हैं। वहीं, केएल राहुल, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी भी स्क्वाड में नजर आ सकते हैं। युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को भी एक्स फैक्टर के रूप में चुना जा सकता है।

Asia Cup 2027 के लिए भारत का 15 सदस्यीय संभावित स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार

यह भी पढ़ें: Galle में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड? जानें कब भारत ने यहां खेला था अपना आखिरी मुकाबला

Tagged:

shubman gill team india Rohit Sharma shreyas iyer Asia Cup 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com