IND vs WI Match Preview in Hindi: सेमीफाइनल की जंग में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग XI
Published - 27 Feb 2026, 12:12 PM | Updated - 27 Feb 2026, 01:58 PM
Table of Contents
IND vs WI ICC T20 WC 2026 मैच डिटेल:
भारत बनाम वेस्टइंडीज आईसीसी T20 वर्ल्ड कप का 52वां मैच 1 मार्च को ईडन गार्डन कोलकाता में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार 07:00 PM बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network and Jio Hotstar पर और लाइव स्कोर cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा। तो आईए जानते हैं इस मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां…
IND vs WI ICC T20 WC 2026 मैच प्रीव्यू:
भारत ने पिछले मैच में ज़िम्बाब्वे को 72 रन से हराकर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन का विशाल टोटल खड़ा किया जिसके जवाब में जिंबॉब्वे टीम 184 रन तक ही पहुंच पाई। भारत के तरफ से इस मैच में खराब फार्म से जूझ रहे अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक लगाया है तथा हार्दिक पांड्या ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
दूसरी तरफ वेस्टइंडीज टीम ने अपना पिछला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला जिसमें उसे 9 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी है। वेस्टइंडीज ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 16.1 ओवर में ही 177 रन बना डाले एडेन मार्क्रम इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं।
दोनों टीमों के लिए यह मैच करो मरो स्थिति जैसा है जो टीम यह मैच जीतने में सफल रहेगी, वह इस ग्रुप से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। आपको बता दें कि इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका टीमें पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के बीच गम में डूबी टीम इंडिया, रिंकू सिंह के पिता का निधन, इस वजह से हुई आकस्मिक मृत्यु
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
-
कुल मैच: 10
-
भारत ने जीते: 6
-
वेस्टइंडीज ने जीते: 4
-
ड्रॉ/टाई: 0
ईडन गार्डन, कोलकाता पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट:

कोलकाता में खेले जाने वाले सुपर-8 के अहम मुकाबलों के दौरान मौसम अनुकूल रहने की उम्मीद है। इस मैच के दौरान तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तथा ह्यूमिडिटी 43% रहने की संभावना है।
ईडन गार्डन, कोलकाता IND vs WI मैच की मेजबानी करने को तैयार है। कोलकाता की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर पिछला मैच वेस्टइंडीज vs इटली के बीच खेला गया था जिसमें वेस्टइंडीज 42 रन से विजेता रही थी।
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 53% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 37% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 160 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 137 |
| उच्चतम स्कोर | 207-4 SCO vs ITA |
| न्यूनतम स्कोर | 70-10 BAN vs NZ |
IND vs WI ICC T20 WC 2026 संभावित प्लेइंग 11:
भारत: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान) (विकेट कीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ
IND vs WI ICC T20 WC 2026 टॉप पिक्स:
| खिलाड़ी | रोल | क्यों जरूरी |
| वरुण चक्रवर्ती | स्पिनर | कोलकाता में इकॉनमी 8 से कम |
| अभिषेक शर्मा | बल्लेबाज | तेज स्ट्राइक रेट के लिए जाने जाते हैं |
| इशान किशन | बल्लेबाज | टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज+ विकेटकीपर |
| हार्दिक पांड्या | ऑलराउंडर | पावर हीटर + गेंदबाज |
| शिमरॉन हेटमायर | बल्लेबाज | पावर हीटर |
IND vs WI ICC T20 WC 2026: विशेषज्ञ की राय:
भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। वेस्ट इंडीज टीम ने इस टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। शिमरॉन हेटमायर वेस्टइंडीज की तरफ से अच्छी फार्म में है और टीम में पावर हिटर्स की कोई कमी नहीं है, जो किसी भी समय मैच का रुख पलट सकते हैं।
हालांकि वेस्ट इंडीज टीम की कमजोर कड़ी उनकी गेंदबाजी यूनिट रही है जिसका फायदा इस मैच में भारतीय टीम उठा सकती है। भारतीय टीम के गेंदबाज इस समय अच्छी फार्म में है जिसके चलते इस मैच में भारत का पलड़ा वेस्टइंडीज पर थोड़ा भारी नजर आता है।
भारत के जीतने की संभावना: 60%
वेस्टइंडीज के जीतने की संभावना: 40%
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।