IND vs SL: कब, कहां और कैसे देखें भारत- श्रीलंका टेस्ट सीरीज? देखें प्रसारण की पूरी जानकारी
Table of Contents
IND vs SL Test Series Broadcast-Streaming Details: श्रीलंका 9 साल बाद टेस्ट सीरीज में भारत की मेजबानी करने जा रहा है। दोनों ही टीमों के बीच WTC 2025-27 चक्र में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन होना है। भारत ने श्रीलंका में अपना आखिरी टेस्ट 2017 में खेला था। ऐसे में काफी लंबा समय हो गया और दोनों ही टीमों में काफी बदलाव भी आ गया है।
WTC के कारण दो मैचों की टेस्ट सीरीज काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि ये भारत और श्रीलंका दोनों ही अभी फाइनल में जगह बनाने की रेस में शामिल हैं।
15 अगस्त से IND vs SL टेस्ट सीरीज की होगी शुरुआत

भारत के श्रीलंका दौरे की शुरुआत तो 7 अगस्त से तीन दिवसीय अभ्यास मैच के साथ हो चुकी है, जो नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो में खेला जा रहा है। यह मैच टीम इंडिया के लिए अपनी तैयारियों को मजबूत करने के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। इस तीन दिवसीय मुकाबले के बाद, टेस्ट सीरीज का आगाज होना है।
दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से गाले के गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरे मुकाबले की शुरुआत 23 अगस्त से होगी और इसका वेन्यू सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो है।
IND vs SL टेस्ट सीरीज की टाइमिंग
भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की मुकाबलों की टाइमिंग में ज्यादा बदलाव नहीं है। दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसी वजह से भारतीय फैंस को ज्यादा दिक्कत नहीं होगी, क्योंकि भारत में आधा घंटे पहले ही टेस्ट मैच का खेल शुरू होता है।
IND vs SL टेस्ट सीरीज के लाइव प्रसारण संबंधी जानकारी
भारत में जब कोई टेस्ट मुकाबला खेला जाता है तो इसका लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होता है। लेकिन श्रीलंका में होने वाली टेस्ट सीरीज का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर नहीं, बल्कि सोनी स्पोर्ट्स पर होगा।
IND vs SL टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी। इसके लिए जियोस्टार ऐप/वेबसाइट नहीं, बल्कि सोनी लिव ऐप/वेबसाइट का विकल्प चुनना होगा। इसके माध्यम से फैंस अपने मोबाइल, एंड्राइड टीवी और कंप्यूटर पर एक्शन का लुत्फ़ ले सकते हैं।
IND vs SL टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (फिटनेस पर निर्भर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी।
श्रीलंका का स्क्वाड: घोषणा होना बाकी है।
यह भी पढ़ें: अजिंक्य रहाणे के बाद एक और खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, अब कभी नहीं खेलेगा इंटरनेशनल क्रिकेट