IND vs SL, Toss Report: टॉस जीतकर शुभमन गिल ने चुनी बल्लेबाजी, सारांश जैन का हुआ डेब्यू, इस खिलाड़ी का कटा पत्ता
Published - 23 Aug 2026, 08:52 AM | Updated - 23 Aug 2026, 09:42 AM
Table of Contents
भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच का आगाज हो गया है. दोनों टीमें 23 अगस्त से कोलंबो में एक-दूसरे का सामना करने जा रही हैं. भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे मैच की पहली गेंद डाली जाएगी, लेकिन इससे पहले दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आए. जब टॉस का सिक्का उछाला गया तो वो भारत (IND vs SL) के पलड़े में गिरा, जिसके बाद शुभमन गिल ने बल्लेबाजी का चयन किया.
IND vs SL: भारत ने जीता टॉस

कोलंबो का सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज (IND vs SL) के दूसरे मैच की मेजबानी कर रहा है. रविवार से दोनों टीमें इस भिड़ंत के लिए आमने-सामने है. गॉल टेस्ट जीत दर्ज करने के बाद शुभमन गिल एंड कंपनी की नजरें ये मुकाबला जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम करने पर टिकी हुई हैं, जबकि श्रीलंकाई टीम पहली जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है. हालांकि, मैच शुरू होने से पहले टॉस हुआ, जिसे जीतकर भारत ने श्रीलंका को पहले गेंदबाजी का न्योता दिया.
सारांश जैन ने किया डेब्यू
दूसरे टेस्ट (IND vs SL) के लिए शुभमन गिल ने भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव किया है. उन्होंने 33 वर्षीय सारांश जैन को डेब्यू को मौका दिया. उन्हें कुलदीप यादव की जगह अंतिम एकादश में शामिल किया गया है. वह अनफिट होने की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. टॉस से पहल टीम हडल के दौरान सीनियर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी.
सारांश जैन पिछले कुछ समय में अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित करते नजर आए हैं. बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों ही विभागों में उन्होंने अपनी जलवा बिखेरा. ऐसे में अब उनसे श्रीलंका के खिलाफ भी धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
दूसरे टेस्ट के लिए दोनों देशों की टीमें
श्रीलंका: लाहिरु उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर