श्रीलंका दौरे से पहले टीम ने चला बड़ा दांव, इस कीवी दिग्गज को नियुक्त किया अपना हेड कोच

Published - 01 Aug 2026, 09:38 AM | Updated - 01 Aug 2026, 10:29 AM

IND Vs SL

IND vs SL: करीब नौ साल के बाद टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर जा रही भारतीय टीम की तैयारियां जोरों पर हैं. दोनों टीमें 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ (IND vs SL) में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. लेकिन इससे पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. एक रणनीतिक कदम के तहत टीम ने न्यूज़ीलैंड के एक पूर्व खिलाड़ी को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया, जिसके बाद अब बोर्ड को उनसे काफी उम्मीदें होंगी.

IND vs SL: श्रीलंका दौरे से पहले टीम ने चला बड़ा दांव

भारत में डोमेस्टिक क्रिकेट के रोमांच का आगाज होने वाला है. सभी क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी रणनीतियां तैयार करने में जुटी हुई है. इस कड़ी में आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेट और विश्व विजेता कोच गैरी स्टीड को एक बार अपने साथ जोड़ा है. वह 2026-27 के लिए आंध्र टीम के हेड कोच की भूमिका निभाते नजर आएंगे. उनकी नियुक्ति पर क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अनुभव खिलाड़ियों को प्रेरित करने के साथ-साथ ड्रेसिंग रूम के माहौल को मज़बूत करेगा.

IND vs SL: श्रीलंका दौरे के बाद इंग्लैंड रवाने होंगे मानव सुथार, इस टीम ने स्क्वाड में किया शामिल

पिछले सीजन निभाई थी हेड कोच की भूमिका

gary stead-WTC

2025-26 के घरेलू सीजन के लिए भी आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन ने गैरी स्टीड को अपना हेड कोच नियुक्त किया था. हालांकि, इस दौरान वह टीम को चैंपियन नहीं बना पाए थे. इसलिए अब क्रिकेट एसोसिएशन को उम्मीद होगी कि वह आंध्र टीम को उसका पहला खिताब दिलाना चाहेंगे. उन्होंने टीनू योहानन को मुख्य कोच के रूप में रिप्लेस किया था. बता दें कि साल 2021 में न्यूजीलैंड टीम गैरी स्टीड के नेतृत्व में अपना पहला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का टाइटल जीत पाई थी.

न्यूजीलैंड के लिए किया है शानदार प्रदर्शन

गैरी स्टीड ने न्यूजीलैंड टीम के लिए बतौर हेड कोच शानदार प्रदर्शन किया है. तीन वैश्विक सीमित ओवरों के फ़ाइनल (2019 वनडे विश्व कप, 2021 टी20 विश्व कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफ़ी) में कीवी टीम को पहुंचाकर वह न्यूज़ीलैंड के सबसे सफल कोच की सूची में अपना नाम दर्ज करवा पाए.

इसके अलावा उनकी रणनीति ने ब्लैककैप्स टीम को भारत में 3-0 से ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज़ दिलाई. वहीं, रणजी ट्रॉफी 2025-26 में वह आंध्र को क्वार्टरफाइनल तक पहुंचा सके था. हालांकि, वहां उसको बंगाल के हाथों हार झेलकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा.

IND vs SL: श्रीलंका टेस्ट सीरीज में पानी पिलाते रह जाएंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, नहीं मिलने वाला इन्हें प्लेइंग-11 में मौका

Tagged:

IND vs SL gary stead Andhra Cricket Association
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com