IND vs SL: पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11, सारांश जैन की किस्मत चमकी, तो शुभमन के दोस्त को फिर नहीं मिला मौका

Published - 29 Jul 2026, 10:45 AM | Updated - 29 Jul 2026, 01:02 PM

India 60

India's playing XI: अगस्त में भारत को श्रीलंका दौरे पर जाना है और दो टेस्ट खेलने हैं। यह दौरा काफी खास है, क्योंकि लगभग 9 साल बाद भारतीय टीम श्रीलंकाई सरजमीं पर कोई टेस्ट मुकाबले खेलेगी। टीम इंडिया ने आखिरी बार 2017 में रेड बॉल मैच श्रीलंका में खेला था। इसी वजह से दोनों टीमों की टक्कर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

इस दौरे के लिए भारतीय टीम (Indian Team) का स्क्वाड भी घोषित हो गया है। BCCI ने 15 खिलाड़ियों को चुना है, जो श्रीलंका टेस्ट सीरीज में अपना जलवा दिखाएंगे। स्क्वाड आने के बाद से ही 15 अगस्त से गाले में खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI पर चर्चा शुरू हो गई है। इस बारे में हम आपको आगे बताएंगे लेकिन उससे पहले आपको स्क्वाड से जुड़ी थोड़ी जानकारी दे दें।

India के स्क्वाड में 3 बदलाव, सारांश को पहली बार मिला मौका

India 61

मंगलवार, 28 जुलाई की सुबह भारतीय टीम (Team India) की श्रीलंका दौरे के लिए घोषणा हो गई। उम्मीद के मुताबिक बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुए लेकिन फिर भी अफगानिस्तान टेस्ट के लिए चुने गए स्क्वाड में शामिल 3 खिलाड़ी बाहर हैं। ये खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी और हर्ष दुबे हैं। सुंदर और रेड्डी इंजरी के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। वहीं, हर्ष को रवींद्र जडेजा की वापसी के कारण बाहर कर दिया गया है।

वाशिंगटन सुंदर की जगह मध्य प्रदेश के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को मौका मिला है। यह पहली बार है, जब उनका चयन भारत (India) के लिए किसी भी फॉर्मेट में हुआ। वहीं, नितीश कुमार रेड्डी की जगह किसी भी ऑलराउंडर को नहीं चुना गया, बल्कि उनकी जगह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। हालांकि, बुमराह का चयन फिटनेस पर निर्भर करेगा। कुछ ऐसा ही साई सुदर्शन के साथ भी है। इसके अलावा स्क्वाड में अन्य कोई बदलाव नहीं हैं।

गाले टेस्ट में सारांश को हो सकता है डेब्यू, गुरनूर बैठेंगे बाहर?

गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में स्पिनर्स के लिए काफी मदद रहती है। इसी वजह से टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग XI में तीन स्पिन गेंदबाजों का खेलना तय माना जा सकता है। स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव का खेलना तय लग रहा है। वहीं, श्रीलंकाई टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों को देखते हुए ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को भी डेब्यू का मौका दिया जा सकता है।

बल्लेबाजी विभाग में पांच स्पेशलिस्ट बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत का खेलना पक्का है। ऐसे में तीन स्पिनर्स के साथ दो तेज गेंदबाजों को उतारा जा सकता है। ये दोनों जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज हो सकते हैं। बुमराह अगर फिट हुए तो फिर उनका खेलना लगभग कंफर्म है। वहीं, सिराज टेस्ट में प्रमुख गेंदबाज हैं। इसी वजह से कप्तान शुभमन गिल के दोस्त माने जाने वाले तेज गेंदबाज गुरनूर को फिर से बाहर बैठना पड़ सकता है। उन्हें अफगानिस्तान टेस्ट में भी डेब्यू का मौका नहीं मिला था।

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

यह भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान होते ही 2 दिग्गजों पर गिरी गाज, टीम इंडिया से हुआ पत्ता साफ

Tagged:

shubman gill team india IND vs SL Saransh Jain
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com