श्रीलंका दौरे से पहले हेड कोच का बड़ा ऐलान, अपने पद से दिया इस्तीफा

Published - 08 Aug 2026, 10:27 AM | Updated - 08 Aug 2026, 01:04 PM

IND Vs SL 1

श्रीलंका में भारतीय टीम (IND vs SL) ने आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारियां शुरू कर दी है. 15 अगस्त से दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट खेला जाएगा. लेकिन इससे भारत की टीम केएल राहुल की कप्तानी में कोलंबो में चार दिवसीय अभ्यास मैच में श्रीलंका क्रिकेट एलेवन (IND vs SL XI) से भिड़ रही है. इस बीच क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. एक दिग्गज ने अचानक हेड कोच के पद से इस्तीफा देकर सबको हैरान कर दिया है.

IND vs SL: श्रीलंका दौरे से पहले हेड कोच का बड़ा ऐलान

Andrew Flintoff

IND vs SL टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड लायन्स टीम के हेड कोच एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बेन स़्टोक्स के संन्यास और बेंडन मैकुलम के रिजाइन के बाद यह इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा है. एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने लगभग दो साल तक इंग्लैंड लायन्स टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभाई है. बिग बैश लीज सीजन के लिए सिडनी थंडर का हेड कोच नियुक्त होने के दो महीने बाद उन्होंने यह घोषणा की.

IND vs SL: कब, कहां और कैसे देखें भारत- श्रीलंका टेस्ट सीरीज? देखें प्रसारण की पूरी जानकारी

इस शख्स को दिया खास धन्यावाद

एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) ने ईसीबी के मेंस परफ़ोर्मेंस डायरेक्टर एड बार्नी का उनके सहयोग के लिए खास धन्यावाद दिया है. उन्होंने कहा कि,

'बदकिस्मती से मैंने लायंस के साथ अपनी भूमिका से हटने का फैसला किया है। देश के बेहतरीन युवा क्रिकेटरों के साथ काम करने का मौका पाकर मुझे न सिर्फ बहुत मजा आया, बल्कि उन्हें आगे बढ़ते देखकर मुझे बहुत गर्व भी हुआ। मैं कोच और स्टाफ को उनके जुनून, बिना थके काम और हर दिन दिए जाने वाले सपोर्ट के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। खासकर एड बार्नी को, जिनके साथ मुझे काम करना बहुत पसंद आया। रॉब की को इंग्लिश क्रिकेट में सबसे जरूरी रोल में से एक के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए।'

Andrew Flintoff को मिला खास क्रेडिट

एड बार्नी ने एंड्रयू फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) को अपने कार्यकाल में लायन्स टीम को नया रूप देने का क्रेडिट दिया और उनकी तारीफ़ों का पुल बांधे. उन्होंने कहा कि,

"फ्लिंटॉफ (Andrew Flintoff) ने लायंस के माहौल को एक ऐसे प्रोग्राम में बदलने में मदद की है जिसका युवा खिलाड़ियों पर बड़ा असर पड़ा है। उन्होंने ऐसा माहौल तैयार किया जो हर समय बेहतरीन काम को सपोर्ट और बढ़ावा देता है, उन्होंने युवा खिलाड़ियों की एक नई पीढ़ी को आगे लाने में मदद की है।"

"कोच भी उनके साथ आगे बढ़े हैं, चाहे वे कोचिंग की शुरुआत में हों या दशकों का अनुभव रखते हों। उन्होंने इस ग्रुप की विशेषज्ञता का अधिकतम उपयोग किया है। हम उनके कोचिंग करियर के अगले चरण के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब वे इंग्लिश क्रिकेट में वापसी करेंगे।"

एक नहीं 2 बार देखने को मिलेगा भारत-पाकिस्तान मैच, जानें कब, कहा और कितने बजे शुरू होंगे ये मैच?

Tagged:

IND vs SL England Cricket Team Andrew Flintoff
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com