IND vs PAK Match 18 Preview in Hindi: हाई-वोल्टेज मुकाबले में किसका चलेगा जादू? जानें पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग XI
Published - 13 Feb 2026, 04:40 PM | Updated - 15 Feb 2026, 03:38 PM
Table of Contents
IND vs PAK ICC T20 WC 2026 मैच डिटेल:
भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी T20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच 15 फरवरी को आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार 07:00 PM बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network and Jio Hotstar पर और लाइव स्कोर cricketaddictor.com पर उपलब्ध रहेगा। तो आईए जानते हैं इस मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां…
IND vs PAK ICC T20 WC 2026 मैच प्रीव्यू:
भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 का हाई-वोल्टेज मैच कोलंबो में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पिछले मैच में नामीबिया टीम को 93 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है और वह ग्रुप-ए में पहले स्थान पर है। हार्दिक पांड्या, ईशान किशन ने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
पाकिस्तान ने भी अपने दूसरे मैच में यूएसए टीम को 32 रन से हराया है और वह ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर है। इस मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबज़ादा फरहान प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने गए हैं। पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम ने पाकिस्तान टीम के ऊपर अपना दबदबा बनाए रखा है। टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ लगातार पांच मैच जीत चुकी है वह इस मैच में लगातार छठी जीत दर्ज करना चाहेगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
-
कुल मैच: 10
-
भारत ने जीते: 8
-
पाकिस्तान ने जीते: 2
-
ड्रॉ/टाई: 0
यह भी पढ़ें: IRE vs OMN Match Prediction in Hindi, Match 22: किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट
आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट:

कोलंबो में खेले जाने वाले इस मुकाबले के दौरान मौसम थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस मैच के दौरान हल्की बारिश की भी संभावना बताई जा रही है। तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तथा ह्यूमिडिटी 61% रहने की उम्मीद है।
आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो IND vs PAK मैच की मेजबानी करने को तैयार है। कोलंबो की पिच थोड़ी धीमी मानी जाती है, हालांकि इस टूर्नामेंट में अभी तक यह पिच संतुलित नजर आई है।
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 45% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 53% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 150 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 131 |
| उच्चतम स्कोर | 215-5 BAN vs SL |
| न्यूनतम स्कोर | 80-10 AFG vs ENG |
IND vs PAK ICC T20 WC 2026 संभावित प्लेइंग 11:
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद
IND vs PAK ICC T20 WC 2026 टॉप पिक्स:
| खिलाड़ी | रोल | क्यों जरूरी |
| वरुण चक्रवर्ती | स्पिनर | इकॉनमी 8 से कम |
| अभिषेक शर्मा | बल्लेबाज | तेज स्ट्राइक रेट के लिए जाने जाते हैं |
| इशान किशन | बल्लेबाज | टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज+ विकेटकीपर |
| हार्दिक पांड्या | ऑलराउंडर | पावर हीटर + गेंदबाज |
| साहिबज़ादा फरहान | बल्लेबाज | तेज रन बनाने की क्षमता |
IND vs PAK ICC T20 WC 2026: विशेषज्ञ की राय:
IND vs PAK मैच में भारतीय टीम की मजबूत बल्लेबाजी यूनिट को देखते हुए एक अच्छा टोटल देखने को मिल सकता है। अभिषेक शर्मा, जो पिछला मैच नहीं खेले थे, इस मैच में वापसी कर टीम को और मजबूती दे सकते हैं। दूसरी तरफ पाकिस्तान टीम ने दोनों मैच जीते हैं, लेकिन पाकिस्तान टीम का मिडिल ऑर्डर कमजोर है। ऐसे में अगर भारतीय गेंदबाज पावरप्ले में विकेट लेने में कामयाब रहते हैं तो पाकिस्तान को दबाव में डाल सकते हैं।
भारत के जीतने की संभावना: 70%
पाकिस्तान के जीतने की संभावना: 30%
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
IND vs PAK india vs pakistan ICC T20 WC 2026 IND vs PAK ICC T20 World Cup 2026ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।