IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ भारत की स्ट्रांग प्लेइंग इलेवन आई सामने, MI से खेले 1-2 नहीं 6 खिलाड़ियों को मौका
Published - 09 Feb 2026, 04:05 PM | Updated - 09 Feb 2026, 04:14 PM
Table of Contents
IND vs NAM: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत जीत के साथ की है। भारत का पहला मुकाबला सात फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 29 रन से जीत लिया।
अब भारतीय टीम की अगली भिड़ंत 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में नामीबिया (IND vs NAM) के साथ होगी, जिसमें भारत एक स्ट्रांग प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर सकता है। कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्या इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए खेले एक या दो नहीं बल्कि पूरे 6 खिलाड़ियों को मैदान पर उतार सकते हैं।
MI से खेले 1-2 नहीं 6 खिलाड़ियों को मौका
मुंबई इंडियंस के लिए खेले 6 खिलाड़ियों को नामीबिया (IND vs NAM) के खिलाफ होने वाले मैच में मौका मिल सकता है। इसमें जहां चार खिलाड़ी वर्तमान में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं तो दो खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।
वर्तमान खिलाड़ियों के बारे में बात करें तो इसमें सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है, जिनका नामीबिया के खिलाफ खेलना कंफर्म माना जा रहा है।
वहीं, सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को भी नामीबिया के खिलाफ कोच गौतम गंभीर मौका दे सकते हैं। बता दें कि, ईशान भी मुंबई के लिए खेल चुके हैं। जबकि उप कप्तान अक्षर पटेल का खेलना भी पक्का है। अक्षर को साल 2013 में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
IND vs NAM: बुमराह की वापसी, सिराज होंगे बाहर
संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह खेलते नजर नहीं आए थे। टॉस के समय कप्तान सूर्या ने कहा था कि बुमराह की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके कारण उनका चयन नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि नामीबिया के खिलाफ जसप्रीत बुमराह को खेलने का मौका मिल सकता है।
जबकि पहले मैच में तीन विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज को बेंच पर बैठाया जा सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो दूसरे मैच में भारतीय टीम बुमराह और अर्शदीप सिंह के रूप में दो तेज प्रमुख गेंदबाजों को खिला सकती है। जबकि हार्दिक और शिवम पार्ट टाइम पेसर के किरदार में नजर आएंगे। बता दें कि, बुमराह के अलावा भारतीय टीम (IND vs NAM) में कोई बदलाव की संभावना बेहद कम है।
बल्लेबाजों से होगी उम्मीद
टी20 विश्व कप 2026 के ओपनिंग मैच में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही थी। कप्तान सूर्यकुमार यादव को छोड़कर भारत का हर बल्लेबाज एक-एक रन के लिए संघर्ष कर रहा था।
रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल जैसे सितारों से सजी टीम इंडिया 20 ओवर में सिर्फ 161 रन ही बना सकी थी। लेकिन उम्मीद होगी कि नामीबिया (IND vs NAM) के खिलाफ बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करें और भारत को एक बड़ी जीत दिलाए।
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उप कप्तान), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
15 फरवरी के बाद इस दिन फिर होगा भारत-पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला, नोट कर ले डेट और टाइम
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर