IND vs ENG: तीसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, वैभव-अभिषेक ओपनर, बिश्नोई बाहर
Published - 05 Jul 2026, 08:40 AM | Updated - 05 Jul 2026, 10:07 AM
Table of Contents
शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज (IND vs ENG) के दूसरे मैच में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. लचर गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया भिड़ंत अपने नाम करने में नाकाम रही. ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि तीसरे मैच के लिए टीम प्रबंधन प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है. तो आइए जानते हैं कि नॉटिंघम में खेले जाने वाले मैच (IND vs ENG) के लिए भारतीय टीम की अंतिम एकादश क्या हो सकती है......
IND vs ENG: वैभव-अभिषेक कर सकते हैं ओपनिंग

7 जुलाई को भारतीय टीम इंग्लैंड (IND vs ENG) के खिलाफ तीसरा टी20 मैच खेलेगी, जिसकी मेजबानी की जिम्मेदारी नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज को दी गई है. इस भिड़ंत में भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी आ सकती है. पिछले मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने पावरप्ले में धुआंधार बल्लेबाजी कर टीम का तेज शुरुआत दिलाई थी.
लिहाजा, एक बार फिर इनसे ताबड़तोड़ प्रदर्शन की उम्मीद होगी. हालांकि, इस दौरान वैभव सूर्यवंशी बड़ी पारी खेलने से चूक गए थे. 14 रन बनाने के बाद वह विल जैक्स का शिकार हो गए. वहीं, अभिषेक शर्मा 24 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए थे.
इन बल्लेबाजों को मिल सकता है मौका
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 (IND vs ENG) के लिए टीम इंडिया की बल्लेबाजी क्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा ईशान किशन का विकल्प मौजूद होगा. पिछले मैच में इन दोनों खिलाड़ियों का ही प्रदर्शन बेहतरीन रहा था, जिसकी बदौलत भारत 20 ओवरों में 190 रन का स्कोर हासिल कर पाई. नॉटिंघम में भी ये खिलाड़ी धमाकेदार बल्लेबाजी करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. ईशान किशन के कंधों पर विकेटकीपिंग की भी जिम्मेदारी होगी. ऑलराउंडर के रूप में तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर का चयन हो सकता है.
IND vs ENG: गेंदबाजी विभाग में हो सकता है बदलाव
आगामी मैच के लिए टीम इंडिया के गेंदबाजी क्रम में बदलव देखने को मिल सकता है. दूसरे टी20 मुकाबले में युवा गेंदबाज रवि बिश्नोई काफी महंगे साबित हुए थे. उनकी खराब बॉलिंग टीम की हार का मुख्य कारण रही. अपने स्पेल के चार ओवरों में उन्होंने 60 रन खर्च कर कोई भी सफलता हासिल नहीं की. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 15 का रहा.
ऐसे प्रदर्शन के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर तीसरे टी20 में रवि बिश्नोई को ड्रॉप कर वॉशिंगटन सुंदर को मौका दे सकते हैं. उनके अलावा अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा संभालते आएंगे. वहीं, तेज गेंदबाजी के लिए टीम के पास शिवम दुबे, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह का विकल्प होगा.
तीसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर