IND vs ENG: तीसरे वनडे में हुई रिकॉर्ड्स की बरसात, रोहित-बेथल-रूट के नाम दर्ज हुई खास उपलब्धि, लॉर्ड्स में रचा इतिहास

Published - 19 Jul 2026, 11:47 PM | Updated - 19 Jul 2026, 11:58 PM

IND Vs ENG 19

Table of Contents

रविवार को भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच में बल्लेबाजों को बोलबाला रहा. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गेंदबाजों की कुटाई कर बल्ले से खूब धमाल मचाया.टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए आई इंग्लिश टीम ने जेकब बेथल (91), बेन डकेट(141), जो रूट (74) और जोस बटलर (41) की तूफ़ानी पारी की बदौलत 50 ओवर में 387 रन का स्कोर हासिल किया.

जवाब में रोहित शर्मा (138), शुभमन गिल (77) और विराट कोहली (74) की प्रभावशाली पारी के बावजूद भारत का स्कोरबोर्ड 360 तक ही पहुंच पाया, जिसके चलते उसे 27 रनों से हार झेलनी पड़ी. इसी के साथ इंग्लैंड ने 2-1 से वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया. IND vs ENG तीसरे वनडे मैच में कई बड़े रिकॉर्ड्स कायम हुए. तो आइए नजर डालते हैं इन कारनामों पर.....

IND vs ENG: तीसरे वनडे में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

बिना आउट हुए द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन

  • 249 – जो रूट, IND vs ENG, 2026 (76*, 99*, 74*)
  • 248 – जोस बटलर बनाम नीदरलैंड, 2022 (162*, 86*)
  • 241 – रिकी पोंटिंग बनाम न्यूजीलैंड, 2007 (107*, 134*)

वनडे में भारत के खिलाफ सबसे बड़े स्कोर

  • 438/4 – दक्षिण अफ्रीका, वानखेड़े 2015
  • 411/8 – श्रीलंका, राजकोट 2009
  • 389/4 – ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 2020
  • 387/3 – इंग्लैंड, IND vs ENG लॉर्ड्स 2026*
  • 374/6 – ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 2020
  • 366/8 – इंग्लैंड, कटक 2017

वनडे में भारत के खिलाफ आखिरी 10 ओवर (41-50) में सबसे ज्यादा रन

  • 144 – दक्षिण अफ्रीका, वानखेड़े 2015
  • 135 – दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग 2013
  • 126 – इंग्लैंड, IND vs ENG लॉर्ड्स 2026*
  • 124 – श्रीलंका, किंग्स्टन 2013

वनडे में भारतीय गेंदबाजों के सबसे महंगे स्पेल

  • 1/106 (10 ओवर) – भुवनेश्वर कुमार बनाम दक्षिण अफ्रीका, वानखेड़े 2015
  • 1/102 (9 ओवर) – विनय कुमार बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु 2013
  • 0/97 (10 ओवर) – गुरनूर बराड़, IND vs ENG, लॉर्ड्स 2026
  • 1/92 (10 ओवर) – भुवनेश्वर कुमार बनाम न्यूजीलैंड, कानपुर 2017

लॉर्ड्स में वनडे का सबसे बड़ा स्कोर

  • 348/3* – IND vs ENG, 2026
  • 334/4 – IND vs ENG, 1975
  • 330/8 – दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, 2025
  • 328/6 – इंग्लैंड बनाम आयरलैंड, 2017
  • 326/8 – IND vs ENG, 2002

भारत के लिए सबसे कम गेंदों में 50 वनडे विकेट

  • 1213 – कुलदीप यादव
  • 1242 – अजीत अगरकर
  • 1244 – मोहम्मद सिराज
  • 1345 – प्रसिद्ध कृष्णा

भारत के लिए सबसे कम वनडे मैचों में 50 विकेट

  • 23 मैच – अजीत अगरकर
  • 24 मैच – कुलदीप यादव
  • 28 मैच – जसप्रीत बुमराह / प्रसिद्ध कृष्णा
  • 29 मैच – मोहम्मद शमी / मोहम्मद सिराज

भारत के खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाजों के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर (वनडे)

  • 158 – एंड्रयू स्ट्रॉस, बेंगलुरु 2011
  • 141 – बेन डकेट, IND vs ENG लॉर्ड्स 2026
  • 137 – डेनिस एमिस, लॉर्ड्स 1975
  • 129 – रॉबिन स्मिथ, ग्वालियर 1993
  • 126* – इयान बेल, साउथेम्प्टन 2007

लॉर्ड्स में वनडे के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर

  • 139* – बेन डकेट, IND vs ENG, 2026
  • 138* – विवियन रिचर्ड्स बनाम इंग्लैंड, 1979 (विश्व कप फाइनल)
  • 137 – डेनिस एमिस बनाम भारत, 1975
  • 137 – मार्कस ट्रेस्कोथिक बनाम पाकिस्तान, 2001
  • 136 – ग्राहम गूच बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1989

वनडे में इंग्लैंड के लिए दो आउट होने के बीच सबसे ज्यादा रन

  • 313* – जो रूट (111*, 76*, 99*, 27*) – 2026
  • 309 – जो रूट – 2018
  • 301 – ग्राहम हिक – 1999
  • 279 – जेसन रॉय – 2016
  • 278 – जोस बटलर – 2022

टेस्ट और वनडे, दोनों में लॉर्ड्स पर शतक लगाने वाले इंग्लैंड के ओपनर

  • डेनिस एमिस
  • ग्राहम गूच
  • ग्राहम वुड
  • मार्कस ट्रेस्कोथिक
  • एलिस्टर कुक
  • बेन डकेट

लॉर्ड्स में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (वनडे)

  • 226 – स्ट्रॉस-फ्लिंटॉफ बनाम वेस्टइंडीज, 2004 (चौथी विकेट)
  • 213 – हिक-फेयरब्रदर बनाम वेस्टइंडीज, 1991 (तीसरी विकेट)
  • 202 – गूच-गावर बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1985 (दूसरी विकेट)
  • 192 – डकेट-बेथेल, IND vs ENG, 2026 (पहली विकेट)

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की सबसे बड़ी साझेदारियां (वनडे)

  • 189* – डकेट-बेथेल, लॉर्ड्स 2026 (पहली विकेट)
  • 186* – रूट-मॉर्गन, लीड्स 2018 (तीसरी विकेट)
  • 185 – ट्रेस्कोथिक-नासिर हुसैन, लॉर्ड्स 2002 (दूसरी विकेट)
  • 178 – कुक-बेल, साउथेम्प्टन 2007 (दूसरी विकेट)

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी (वनडे)

  • 164* – डकेट-बेथेल, IND vs ENG लॉर्ड्स 2026
  • 160 – रॉय-बेयरस्टो, एजबेस्टन 2019
  • 158 – कुक-बेल, राजकोट 2013
  • 135 – रॉय-बेयरस्टो, पुणे 2021

137 रन – लॉर्ड्स में किसी भी वनडे की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी (1980 में बॉयकॉट-विली के 135 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा).

विश्व कप 2023 के बाद यह सिर्फ दूसरी बार हुआ जब इंग्लैंड के दोनों ओपनरों ने एक ही वनडे में 50+ रन बना पाए.

लॉर्ड्स में इंग्लैंड के दोनों ओपनरों ने आखिरी बार 1998 में (निक नाइट और माइक एथर्टन बनाम श्रीलंका) 50+ रन बनाए थे.

64 गेंदों में अर्धशतक – बेन डकेट के 13 वनडे 50+ स्कोर में दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक है.

लॉर्ड्स में इंग्लैंड की पिछली 100+ ओपनिंग साझेदारी सितंबर 2010 में एंड्रयू स्ट्रॉस और स्टीवन डेविस (113 बनाम पाकिस्तान) ने की थी.

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने साथ मिलकर अपने करियर का 400वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला.

Rohit Sharma 6

दोनों टीमों की ओर से 140+ ओपनिंग साझेदारी (वनडे)

राजकोट, 2009

  • भारत: सचिन तेंदुलकर / वीरेंद्र सहवाग – 153 रन
  • श्रीलंका: तिलकरत्ने दिलशान / उपुल थरंगा – 188 रन

लॉर्ड्स, 2026

  • इंग्लैंड: बेन डकेट / जैकब बेथेल – 192 रन
  • भारत: रोहित शर्मा / शुभमन गिल – 147 रन

इंग्लैंड में खेले गए किसी वनडे में यह सिर्फ दूसरा मौका है, जब दोनों टीमों के ओपनरों ने अर्धशतक (50+) जड़ा। इससे पहले यह कारनामा चेस्टर-ले-स्ट्रीट में हुआ था, जहां ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच और ट्रेविस हेड, जबकि इंग्लैंड के जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने 50+ स्कोर बनाए थे।

लॉर्ड्स में वनडे इतिहास में यह पहला मौका है, जब दोनों टीमों ने अपनी पारी की शुरुआत में 100+ रन की ओपनिंग साझेदारी दर्ज की।

लॉर्ड्स में भारत के लिए वनडे में सबसे बड़ी साझेदारियां

  • 169 रन – सुरेश रैना / महेंद्र सिंह धोनी (5वें विकेट के लिए), 2014
  • 147 रन – रोहित शर्मा / शुभमन गिल (पहले विकेट के लिए), 2026
  • 131 रन* – राहुल द्रविड़ / युवराज सिंह (5वें विकेट के लिए), 2002
  • 121 रन – युवराज सिंह / मोहम्मद कैफ (6ठे विकेट के लिए), 2002

इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी मैच में दोनों टीमों के चारों ओपनिंग बल्लेबाजों ने 75+ रन बनाए

  • बेन डकेट – 141 रन
  • जैकब बेथेल – 91 रन
  • शुभमन गिल – 77 रन
  • रोहित शर्मा – 79* रन

लॉर्ड्स में भारत के लिए वनडे की सबसे बड़ी साझेदारियां

  • 169 रन – सुरेश रैना / महेंद्र सिंह धोनी (5वें विकेट के लिए), 2011
  • 147 रन – रोहित शर्मा / शुभमन गिल (पहले विकेट के लिए), 2026
  • 131 रन* – राहुल द्रविड़ / युवराज सिंह (5वें विकेट के लिए), 2002
  • 121 रन – युवराज सिंह / मोहम्मद कैफ (6ठे विकेट के लिए), 2002

किसी विदेशी देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक

  • 8 – रोहित शर्मा (इंग्लैंड)
  • 7 – सचिन तेंदुलकर (यूएई)
  • 7 – सईद अनवर (यूएई)
  • 7 – एबी डिविलियर्स (भारत)
  • 7 – क्विंटन डी कॉक (भारत)

इसके अलावा इंग्लैंड में वनडे में सिर्फ जो रूट (10) ने रोहित शर्मा से ज्यादा शतक लगाए हैं, जबकि मार्कस ट्रेस्कोथिक के नाम भी 8 शतक दर्ज हैं।

लॉर्ड्स में सबसे तेज वनडे शतक (गेंदों के हिसाब से)

  • 61 गेंद – जोस बटलर बनाम श्रीलंका, 2014
  • 82 गेंद – क्लाइव लॉयड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1975
  • 84 गेंद – रोहित शर्मा बनाम इंग्लैंड, IND vs ENG 2026
  • 89 गेंद – मार्कस ट्रेस्कोथिक बनाम भारत, 2002

वनडे में एक मैच में चार 100+ रन की साझेदारियां

  • भारत बनाम श्रीलंका – राजकोट, 2009
  • IND vs ENG – पुणे, 2021
  • जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका – हरारे, 2025
  • IND vs ENG – लॉर्ड्स, 2026

वनडे में सबसे ज्यादा 100+ रन की साझेदारियों का हिस्सा बनने वाले बल्लेबाज

  • 99 – सचिन तेंदुलकर
  • 87 – विराट कोहली*
  • 73 – रोहित शर्मा*
  • 72 – रिकी पोंटिंग
  • 67 – कुमार संगकारा

वनडे में सबसे ज्यादा 100+ रन की साझेदारियां (जोड़ी)

  • 26 – सचिन तेंदुलकर / सौरव गांगुली
  • 21 – रोहित शर्मा / विराट कोहली*
  • 20 – तिलकरत्ने दिलशान / कुमार संगकारा
  • 18 – रोहित शर्मा / शिखर धवन
  • 16 – एडम गिलक्रिस्ट / मैथ्यू हेडन

रोहित शर्मा के 138 रन इंग्लैंड की सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत वनडे स्कोर है। उन्होंने इस मामले में 2018 में ट्रेंट ब्रिज पर अपने ही नाबाद 137 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

इंग्लैंड में भारत की ओर से बनाए गए शीर्ष पांच व्यक्तिगत वनडे स्कोर में से सभी पांच विश्व कप मुकाबलों में आए थे, जबकि रोहित शर्मा का 138 रन का यह स्कोर द्विपक्षीय वनडे सीरीज में आया है।

IND vs ENG: तीसरे ODI से पहले ग़म में डूबा क्रिकेट जगत, 6 बॉल पर 6 छक्के लगाने वाले स्टार क्रिकेटर का हुआ निधन

Tagged:

team india Rohit Sharma Ind vs Eng joe root
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com