IND vs AFG: पहला T20 रद्द होने का मंडराया खतरा, इस वजह से नहीं हो पाएगा मैच

Published - 12 Sep 2026, 09:45 AM

IND Vs AFG 1st T20I

IND vs AFG 1st T20I Weather Update: अफगानिस्तान की मेजबानी में भारत को तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। यह सीरीज 13 से 17 सितंबर तक दिल्ली में खेली जाएगी, क्योंकि अफगानिस्तान ने अरुण जेटली स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाया है। यही कारण है कि अपने ही देश में मैच होने के बावजूद टीम इंडिया मेहमान के रूप में नजर आएगी।

इस सीरीज को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं, क्योंकि कई महीनों के बाद टीम इंडिया घरेलू सरजमीं पर टी20 मुकाबले खेलती नजर आएगी। वहीं, वैभव सूर्यवंशी भी पहली बार भारत में कोई इंटरनेशनल मुकाबला खेलेंगे। इसी वजह से रविवार को होने वाले पहले मैच का इंतजार सभी को है। हालांकि, अब एक बुरी खबर आ रही है, क्योंकि IND vs AFG टी20 सीरीज के ओपनिंग मैच के रद्द होने के आसार नजर आ रहे हैं।

IND vs AFG पहले टी20 पर मंडराया रद्द होने का खतरा

भारत अपने घर पर दूसरी बार अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में कोई द्विपक्षीय सीरीज खेलने जा रहा है लेकिन लगता है कि पहला मैच निराशा के साथ खत्म होगा, क्योंकि इस मैच के होने की संभावना कम नजर आ रही है।

इन दिनों दिल्ली में काफी बारिश हो रही है और इसी वजह से IND vs AFG पहले टी20 में भी खलल देखने को मिल सकता है। मौसम खराब हुआ तो फिर मैच हो पाएगा या नहीं, इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

IND vs AFG पहले टी20 में बारिश बन सकती है विलेन

IND Vs AFG 1st T20I 1

रविवार, 13 सितंबर को होने वाले मैच के दिन दिल्ली का वेदर अपडेट परेशान करने वाला है, क्योंकि दिन में बारिश होने की प्रबल संभावना है और रात में भी इसके आसार हैं। इसी वजह से IND vs AFG पहले टी20 मैच का मजा किरकिरा हो सकता है।

AccuWeather के अनुसार बारिश होने की 55% संभावना है। वहीं, शाम के समय बारिश की 89% संभावना है, बाद में यह घटकर 55% हो जाए, फिर भी यह मैच में रुकावट डालने के लिए काफी होगी।

शुक्रवार को दिल्ली में बारिश हुई और शनिवार के लिए भी ऐसी ही संभावना जताई गई है। अब रविवार को भी मौसम खराब रहने वाला है। इसी वजह से पहले टी20 के रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है।

IND vs AFG टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर और वरुण चक्रवर्ती।

अफगानिस्तान का स्क्वाड: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, हजरतुल्लाह जजई, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अल्लाह गजनफर और गुलबदीन नैब

यह भी पढ़ें: गौतम गंभीर की बैड बुक में इन 4 खिलाड़ियों का नाम? लगातार कर रहे हैं नजरअंदाज

Tagged:

team india afghanistan cricket team IND vs AFG T20 Series IND vs AFG 1st T20I
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com