टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ये भारतीय बल्लेबाज बनेगा विपक्षी टीमों के लिए काल, गेंदबाजों के लिए इसे रोकना होगा मुश्किल

Published - 18 Jan 2026, 09:30 AM | Updated - 18 Jan 2026, 09:43 AM

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 : भारतीय क्रिकेट में जब भी टी20 फॉर्मेट की बात होती है, तो ऐसे बल्लेबाजों की अहमियत सबसे ज़्यादा बढ़ जाती है जो पहले ही ओवर से मैच का रुख पलट सकें।

इसी कड़ी में 25 वर्षीय स्टार बल्लेबाज का नाम तेजी से उभरकर सामने आया है। आक्रामक सोच, बेखौफ बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ों पर लगातार दबाव बनाने की क्षमता उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत का संभावित एक्स-फैक्टर बनाती है।

हालिया फॉर्म और आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि आने वाले बड़े टूर्नामेंट में अभिषेक विपक्षी टीमों के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं।

पावरप्ले में तूफानी बल्लेबाज़ी: मैच की दिशा बदलने की कला

हम जिस बल्लेबाज की बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं बल्कि अभिषेक शर्मा हैं। इस युवा खिलाड़ी की सबसे बड़ी ताकत है पावरप्ले का भरपूर इस्तेमाल। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ को नई गेंद के खिलाफ खेलने में बिल्कुल झिझक नहीं होती।

तेज़ गेंदबाज़ों के खिलाफ फ्रंट-फुट पर बड़े शॉट और स्पिनर्स पर क्रीज़ से बाहर निकलकर मारने की उनकी आदत गेंदबाज़ों की लाइन-लेंथ बिगाड़ देती है। यही कारण है कि वे पहले छह ओवरों में ही विपक्ष पर मानसिक बढ़त बना लेते हैं, जो टी20 क्रिकेट में निर्णायक साबित होती है।

T20 World Cup 2026 के लिए अफगानिस्तान टीम में हुआ बदलाव, सिर्फ एक T20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी की हुई एंट्री

टी20 आंकड़े करते हैं जो डर पैदा

अभिषेक शर्मा के टी20 इंटरनेशनल आंकड़े खुद उनकी खतरनाक बल्लेबाज़ी की कहानी कहते हैं। उन्होंने 33 टी20I मैचों में 1115 रन बनाए हैं, जिसमें औसत लगभग 35.97 और स्ट्राइक रेट 188 के आसपास रहा है।

दो शतक और छह अर्धशतक इस बात का सबूत हैं कि वे सिर्फ तेज़ नहीं, बल्कि बड़ी और मैच जिताऊ पारियां खेलने में भी सक्षम हैं। चौकों-छक्कों की भरमार और कम गेंदों में रन बनाने की उनकी क्षमता उन्हें किसी भी गेंदबाज़ी आक्रमण के खिलाफ खतरनाक बनाती है।

एशिया कप 2025 में अहम भूमिका

एशिया कप 2025 में अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में नज़र आए और भारत की खिताबी जीत के हीरो बने। उन्होंने टूर्नामेंट में 7 मैचों में 314 रन बनाए और 44.85 की औसत व 200 के स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे।

टॉप ऑर्डर में उनकी आक्रामक शुरुआत ने भारत को बार-बार मज़बूत मंच दिया, जबकि बड़े मुकाबलों में उनका निडर रवैया और दबाव में बड़े शॉट खेलने की क्षमता गेम-चेंजर साबित हुई। इस प्रदर्शन ने साफ कर दिया कि अभिषेक शर्मा बड़े टूर्नामेंट्स में भी भारत के लिए मैच-विनर बन सकते हैं।

T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया का एक्स-फैक्टर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में अभिषेक शर्मा भारत के लिए एक्स-फैक्टर इसलिए बन सकते हैं क्योंकि वे मैच को अकेले दम पर पलटने की क्षमता रखते हैं। अगर वे शीर्ष क्रम में टिक जाते हैं, तो विपक्षी गेंदबाज़ों की रणनीतियां बिखर सकती हैं।

साथ ही, उनका पार्ट-टाइम लेफ्ट-आर्म स्पिन विकल्प कप्तान को अतिरिक्त संतुलन देते है। आक्रामक बल्लेबाज़ी, आत्मविश्वास और बड़े मंच का अनुभव ये तीनों गुण मिलकर अभिषेक शर्मा को आने वाले वर्ल्ड कप में भारत का संभावित ट्रम्प कार्ड बनाते हैं।

ये भी पढ़े : T20 World Cup 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI आई सामने, इन 4 खिलाड़ियों का कटा पत्ता, तो इंग्लिश-नेथन को मौका

Tagged:

team india abhishek sharma T20 Cricket T20 World Cup 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com