6,6,6,6,4,4,4..... टीम इंडिया में इग्नोर हुए रजत पाटीदार के बल्ले ने उगली आग, 217 के स्ट्राइक रेट से कूटे 65 रन

Published - 08 Jun 2026, 12:19 PM | Updated - 08 Jun 2026, 01:22 PM

Rajat Patidar

Rajat Patidar: पिछले एक साल में रजत पाटीदार के नाम की चर्चा खूब हुई है। उनके सुर्ख़ियों में आने की सबसे बड़ी वजह कप्तान के रूप में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दो बार चैंपियन बनाना है। पाटीदार से पहले कई दिग्गजों ने RCB की कमान संभाली, लेकिन कोई भी ख़िताब नहीं जिता पाया। इसके बाद, 2025 में उन्हें कमान सौंपी गई है और कप्तान के रूप में अपने पहले ही सीजन में बेंगलुरु को टाइटल दिला दिया। इस सीजन टीम पर अपने ख़िताब की रक्षा का दबाव था लेकिन पाटीदार की अगुआई में इस चैलेंज को भी अच्छी तरह पूरा किया।

हालांकि, सिर्फ अपनी लीडरशिप से ही नहीं, रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने बल्ले से भी काफी अच्छा किया है। इस बार उनका आईपीएल सीजन बहुत ही जबरदस्त रहा था और उम्मीद की जा रही थी कि आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए मौका मिलेगा लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें इग्नोर कर दिया। इससे रजत निराश नहीं हुए, बल्कि उन्होंने एक तूफानी पारी खेलकर चयन समिति को जवाब दिया। जी हां, मध्य प्रदेश टी20 लीग के हालिया सीजन में रजत ने एक तेजतर्रार पारी खेली और अपनी टीम की जीत के हीरो बने।

Rajat Patidar ने मध्य प्रदेश टी20 लीग में खेली तूफानी पारी

Rajat Patidar 1

मध्य प्रदेश टी20 लीग में रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ग्वालियर चीता टीम की कप्तानी कर रहे हैं। इस दौरान 7 जून को उनकी टीम का सामना मालवा स्टैलियंस से हुआ। इस मैच में ग्वालियर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन पहले पांच ओवर में ही 3 विकेट गिर गए थे और मुश्किल में नजर आ रही थी। यहां से पांचवें नंबर पर आए रजत ने मोर्चा संभाला और जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ले गए।

रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी और तूफानी अंदाज में अर्धशतक जड़ते हुए जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने 30 गेंदों में 216.67 की स्ट्राइक रेट से छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 65 रन बनाए।

ग्वालियर चीता की जीत के हीरो बने रजत पाटीदार, मालवा स्टैलियंस को 51 रनों से हराया

रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की शानदार पारी के कारण ग्वालियर चीता ने पावरप्ले के अंदर तीन झटकों के बावजूद 20 ओवर में 190/7 का स्कोर बनाया। इसके जवाब में आशुतोष शर्मा की कप्तानी वाली मालवा स्टैलियंस 17.1 ओवर में 139 रन ही बना पाई और 51 रनों से मुकाबला हार गई। मालवा स्टैलियंस की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और सबसे ज्यादा 33 रन ओपनर राकेश ठाकुर के बल्ले से आए। ग्वालियर चीता की तरफ से ईशान अफरीदी और सौम्य पांडे ने तीन-तीन विकेट लिए।

मध्य प्रदेश टी20 लीग के मौजूदा सीजन में रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के बल्ले से यह पहली बड़ी पारी आ है। अभी तक उन्होंने 3 मैच खेले हैं और 198.11 की स्ट्राइक रेट से 105 रन बनाए हैं।

IPL 2026 में दमदार प्रदर्शन के बावजूद रजत पाटीदार को टीम इंडिया में नहीं मिला मौका

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 के दौरान कई जबरदस्त पारियां खेली। मिडिल ऑर्डर में उनकी तेजतर्रार बल्लेबाजी सीजन की बड़ी हाईलाइट में से एक रही। उन्होंने सीजन के दौरान 15 मैचों की 14 पारियों में बल्लेबाजी की। इस दौरान 41.75 की औसत और 192.69 की स्ट्राइक रेट से 501 रन बनाए। उनके बल्ले से पांच अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिलीं।

इस आईपीएल से पहले रजत पाटीदार ने घरेलू क्रिकेट में भी काफी अच्छा किया था। इसी वजह से माना जा रहा था कि अब उन्हें टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड में चुन लिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चयनकर्ताओं ने रिंकू सिंह को ड्रॉप तो किया लेकिन उनकी जगह रजत को चुनने के बजाय 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को चुना। रजत को नजरअंदाज किए जाने से सोशल मीडिया पर भी फैंस ने नाराजगी जताई और कहा कि अब इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें जगह नहीं मिली तो आगे क्या करना होगा।

यह भी पढ़ें: टी20 विमेंस वर्ल्ड कप के इतिहास में इन 5 खिलाड़ियों के बल्ले ने उगली है आग, टूर्नामेंट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

Tagged:

indian cricket team Rajat Patidar Madhya Pradesh T20 League
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com