ये खिलाड़ी IPL में खेला तो हम शाहरुख खान को ग्राउंड पर ही पीटेंगे: करणी सेना

Published - 30 Dec 2025, 04:15 PM | Updated - 31 Dec 2025, 01:02 PM

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में स्थित एतिहाद एरीना में आयोजित किया गया खा, जिसमें कुल 77 खिलाड़ियों पर बोली लगी थी।

इस ऑक्शन में तीन बार की आईपीएल विजेता फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक ऐसे खिलाड़ी को करोड़ों रुपये देकर अपने स्क्वाड में शामिल किया है, जिसपर अब देश में विवाद होना शुरू हो गया है। फैंस इस खिलाड़ी को केकेआर के स्क्वाड से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं तो एक व्यक्ति ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को ग्राउंड पर पीटने की धमकी तक दे डाली।

खिलाड़ी को खरीदने पर मचा बवाल

भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश के लेफ्ट आर्म पेसर मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिनी ऑक्शन में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन जब से बांग्लादेश में हिंसा शुरू हुई है तब से ही मुस्तफिजुर रहमान को खरीदने पर बवान मचा हुआ है।

भारतीय प्रशंसक लगातार मुस्तफिजुर को अपने स्क्वाड से हटाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कोलकाता नाइट राइडर्स ने इसपर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है। मगर देखना दिलचस्प होगा कि केकेआर उनको इतने हंगामे के बाद स्क्वाड से बाहर करते हैं या फिर नहीं।

शख्स ने Shah Rukh Khan को दी पीटने की धमकी

सोशल मीडिया मंच पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खुद को करणी सेना का सदस्य बता रहा है। वीडियो में ये शख्स बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)(Shah Rukh Khan) को पीटने की धमकी दे रहा है और वीडियो में यह भी कहता पाया जा रहा है कि अगर वह बांग्लादेश के खिलाड़ी को भारत के किसी भी मैदान पर खिलाते हैं तो उस खिलाड़ी को भी पीटेंगे।

हालांकि, इस वीडियो के लेकर करणी सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन उन्होंने इस वीडियो का खंडन भी नहीं किया है।

DHCP vs RGR 8th T20 Prediction in Hindi: आज किस टीम का पलड़ा भारी? पढ़ें रन, विकेट और पूरी मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

क्यों हो रही है बांग्लादेशी खिलाड़ियों की आलोचना?

सोशल मीडिया पर मंच के लिए भारतीय नागरिक बांग्लादेशी खिलाड़ियों की जमकर आलोचना कर रहे हैं और साथ ही उनपर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेलने पर प्रतिबंध की मांग भी तेजी कर रहे हैं। बता दें कि, बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं।

कुछ दिन पहले बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की बेहरमी से हत्या कर दी थी, जिसके बाद भारत में इसका विरोधी प्रदर्शन देखने को मिला था। साथ ही बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर बैन की मांग काफी तेजी से उठ रही है।

पूर्व बांग्लादेशी प्रधान मंत्री के निधन से शोक में डूबा क्रिकेट जगत, BPL के दो मैच हुए रद्द

Tagged:

MUSTAFIZUR RAHMAN shah rukh khan IPL 2026 Karni Sena
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

कोलकाता नाइट राइडर्स।

9.20 करोड़ रुपये।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com