पूर्व बांग्लादेशी प्रधान मंत्री के निधन से शोक में डूबा क्रिकेट जगत, BPL के दो मैच हुए रद्द
Published - 30 Dec 2025, 03:18 PM | Updated - 30 Dec 2025, 03:20 PM
Table of Contents
Bangladesh Prime Minister: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन के बाद 30 दिसंबर को आयोजित होने वाले दो बांग्लादेश प्रीमियर लीग मैचों को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने रद्द कर दिया है।
खालिदा जिया ने मंगलवार (30 दिसंबर) सुबह स्थानीय समययानुसार 6 बजे अंतिम सांस ली। खालिदा जिया बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष भी थीं, जबकि वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहीं थी। पूर्व बांग्लादेशी पीएम (Bangladesh Prime Minister) के निधन के बाद बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025-26 में आयोजित होने वाले दो मैचों को रद्द कर दिया है।
इन दो टीमों के बीच होनी थी भिड़ंत
बांग्लादेश प्रीमियर लीग के शेड्यूल के मुताबिक 30 दिसंबर को दो मुकाबले खेले जाने थे। जहां पहला मैच सिलहट टाइटंस और चट्टोग्राम रॉयल्स के बीच होना था। ये मैच सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था तो दूसरे मैच में ढाका कैपिटल्स और रंगपुर राइडर्स आपस में भिड़ने वाले थे, लेकिन अब ये दोनों ही मैच को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। हालांकि, अभी तक इन मैचों की नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।
Bangladesh Prime Minister: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जताया दुख
पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री (Bangladesh Prime Minister) के निधन पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी सोशल मीडिया मंच के जरिए शोक प्रकट किया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने लिखा कि
‘’बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष और बांग्लादेश गणराज्य की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन से बेहद दुखी है। बीसीबी देश में क्रिकेट की प्रगति के लिए उनके निरंतर आशीर्वाद और शुभकामनाओं को कृतज्ञता के साथ याद करता है।
The Bangladesh Cricket Board (BCB) is deeply saddened to learn of the passing of Begum Khaleda Zia, Chairperson of the Bangladesh Nationalist Party (BNP) and former Prime Minister of the People’s Republic of Bangladesh.
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) December 30, 2025
The BCB recalls with gratitude her constant blessings and… pic.twitter.com/xIvYXFLRMS
प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने बांग्लादेश में क्रिकेट के विकास के लिए उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया, जिससे क्रिकेट के बुनियादी ढांचे में सुधार और देश भर में इस खेल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिला। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इस महान क्षति पर पूरे देश के साथ गहरा शोक व्यक्त करता है और बीबीएल के मुकाबलों को रद्द किया जाता है।’’
कौन थीं खालिदा जिया?
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया (Bangladesh Prime Minister) का जन्म 15 अगस्त 1945 में अविभाजित भारत के दिनाजपुर जिले में हुआ था। जब खालिदा का विवाह 1960 में आर्मी कप्तान जिया उस रहमान से कर दिया गया था, जो कि बाद में बांग्लादेश के राष्ट्रपति बने थे। वहीं, खालिदा जिया ने पहली बार साल 1991 में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली।
वह बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री (Bangladesh Prime Minister) थी, लेकिन साल 1996 में हुए आम चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, 2001 से 2006 तक उन्होंने फिर एक बार बांग्लादेश की सत्ता को संभाला, लेकिन इसके बाद वह दोबारा सरकार नहीं बना सकी। कहा जाता है कि खालिदा जिया और पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री (Bangladesh Prime Minister) शेख हसीना के बीच राजनीति संबंध ठीक नहीं थे।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड टीम का हुआ ऐलान, ब्रूक(कप्तान), साल्ट, बटलर, आर्चर, डकेट....
Tagged:
Bangladesh Premier League BPL match cancelled Khaleda Ziaऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर