नेपाल vs श्रीलंका क्वॉर्टर फाइनल हुआ रद्द, तो इस टीम से सेमीफाइनल खेलेगी टीम इंडिया
Table of Contents
Team India opponent in semi-final: एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों की शुरुआत हो गई है। 28 सितंबर को पाकिस्तान बनाम हांगकांग और भारत बनाम अफगानिस्तान क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले होने थे लेकिन ये दोनों ही मैच बारिश के कारण बिना टॉस के ही रद्द कर दिए गए।
इसके बाद, पाकिस्तान और भारत को सेमीफाइनल में एंट्री मिल गई, जबकि हांगकांग और अफगानिस्तान को बाहर जाना पड़ा। अब शेष दो क्वॉर्टर फाइनल मुकाबलों में नेपाल बनाम श्रीलंका और बांग्लादेश बनाम मलेशिया के बीच एक्शन देखने को मिलेगा। हालांकि, सभी की नजर नेपाल और श्रीलंका वाले मुकाबले पर है, क्योंकि इससे ही तय होगा कि सेमीफाइनल में टीम इंडिया (Team India) की टक्कर किस टीम से होगी।
नेपाल बनाम श्रीलंका मैच के विजेता की Team India से सेमीफाइनल में होगी टक्कर

एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल नेपाल और श्रीलंका के बीच मंगलवार, 29 सितंबर को खेला जाएगा। नेपाल की टीम ने ग्रुप ए से क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया, जबकि श्रीलंका को डायरेक्ट प्रवेश मिला। हालांकि, अब आगे जाने के लिए इन्हें एक-दूसरे के खिलाफ उतरना होगा।
दोनों में से जो भी टीम जीत हासिल करेगी, उसे टीम इंडिया (Team India) के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने का मौका मिलेगा। नेपाल और श्रीलंका दोनों के पास टी20 के अच्छे खिलाड़ी हैं। इसी वजह से एक कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है।
नेपाल या श्रीलंका, किसे मिलेगा मुकाबला रद्द होने पर भारत के खिलाफ खेलने का मौका?
काफी लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि अगर तीसरा क्वार्टर फाइनल भी बारिश की रद्द हो गया तो फिर भारत (Team India) के खिलाफ सेमीफाइनल में नेपाल या श्रीलंका में से किस टीम को खेलने का मौका मिलेगा। तो इसका सीधा जवाब है कि जो टीम ICC रैंकिंग में आगे होगी, उसे ही टीम अंतिम-4 में जाने का मौका मिलेगा।
नेपाल और श्रीलंका की बात करें तो इन दोनों में श्रीलंकाई टीम ICC रैंकिंग में आगे है। श्रीलंका नौवें स्थान पर है। वहीं, नेपाल 14वें स्थान पर काबिज है।
टीम इंडिया कब सेमीफाइनल खेलेगी?
भारत की सेमीफाइनल में नेपाल या श्रीलंका, किस टीम का सामना करना है। इसका फैसला कल हो जाएगा लेकिन सेमीफाइनल की तारीख पहले से तय है। दोनों सेमीफाइनल मैच 1 अक्टूबर को खेले जाएंगे और भारत दूसरे सेमीफाइनल में हिस्सा लेगा। इस मैच में जीतने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा। अगर यह मुकाबला रद्द होता है तो फिर भारतीय टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर होने के कारण आगे बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें: सिराज की वापसी, आकिब का डेब्यू, दूसरे ODI में कुछ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-XI
Tagged:
team india Sri Lanka Cricket team Nepal Cricket Team Asian Games 2026