बेन स्टोक्स से छिनी कप्तानी, तो फिर ये खिलाड़ी बनेगा इंग्लैंड टीम का नया टेस्ट कैप्टन

Published - 09 Jun 2026, 12:18 PM | Updated - 09 Jun 2026, 01:19 PM

Ben Stokes

England New Test Captain If Ben Stokes Removed: इंग्लैंड की मेंस क्रिकेट टीम अपने घर पर न्यूजीलैंड की मेजबानी कर रही है। दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत तीन मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसका आगाज 4 जून से हुआ और पहला टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स में खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और उसने 115 रनों से जीत दर्ज की। पिच गेंदबाजों के लिए मददगार थी, इसी वजह से मैच में कोई भी शतकीय पारी नहीं आई। अगर बारिश न होती तो तीसरे दिन ही नतीजा आ सकता था।

अब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 17 जून से दूसरा टेस्ट ओवल में खेला जाना है, जिसमें अभी काफी समय है। इस बीच इंग्लैंड टीम से जुड़ी एक कंट्रोवर्सी चर्चा का केंद्र बनी हुई है, जिसमें कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनकी एक नाईट क्लब में लड़ाई हुई और इनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी को चोट के कारण टांके भी लगवाने पड़े। ईसीबी ने घटनाक्रम की पूरी जानकारी नहीं दी है लेकिन उन्होंने टीम प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया है और स्टोक्स व एटकिंसन के खिलाफ जांच की बात कही है। दावा किया जा रहा है कि अगर स्टोक्स दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें कप्तानी से हटाया जा सकता है।

Ben Stokes से छीनी जा सकती है इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी

Ben Stokes 1

न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में मिली जीत के बाद, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) विवादों में हैं। उनके साथ गस एटकिंसन पर भी एक्शन लिया जा सकता है। सोमवार की सुबह नाइटक्लब में हुई एक अज्ञात "घटना" को लेकर उनकी और गस एटकिंसन की जांच की जा रही है। जब तक मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक इन दोनों को टीम से दूर रहना पड़ेगा। इसी वजह से स्टोक्स और एटकिंसन के दूसरे टेस्ट में खेलने की उम्मीद बेहद कम नजर आ रही है।

वहीं, इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि अगर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की गलती पाई जाती है तो उनके खिलाफ इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड कड़ा एक्शन ले सकते है और उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर स्टोक्स को हटाया जाता है तो कप्तानी का दावेदार कौन होगा। इसके लिए इंग्लैंड के पास एक सॉलिड विकल्प मौजूद है।

इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी से बेन स्टोक्स को हटाए जाने पर इस खिलाड़ी को मिल सकती है कमान

बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को जुलाई, 2022 में पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान बनाया गया था। उन्होंने जो रूट को रिप्लेस किया था। स्टोक्स के कार्यकाल में इंग्लैंड ने आक्रामक अप्रोच अपनाया और इसे 'बैजबाल' का नाम दिया गया है। हालांकि, चार साल में स्टोक्स का कार्यकाल बहुत सफल नहीं रहा और उन्हें कई बड़ी सीरीज हार भी झेलनी पड़ीं। इस बार ऑस्ट्रेलिया में खेली गई एशेज में भी इंग्लैंड को 4-1 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसके बाद माना जा रहा था कि स्टोक्स को कप्तानी से हटाया जा सकता है लेकिन वह अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे।

हालांकि, अब हालिया कंट्रोवर्सी से बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की कप्तानी खतरे में आ गई है। अगर उनको हटाया जाता है तो फिर नए कप्तान के रूप में हैरी ब्रूक नजर आ सकते हैं, जो टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं। वहीं, सीमित ओवरों की क्रिकेट में इंग्लैंड के कप्तान भी हैं। ब्रूक का बल्लेबाजी में भी काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है और टेस्ट में उनकी जगह पक्की है। भविष्य में उन्हें ही टेस्ट की भी कप्तानी का दावेदार माना ही जा रहा था लेकिन अब लगता है कि उससे पहले ही ब्रूक ऑल फॉर्मेट कप्तान बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें: भारत और इंग्लैंड की टी20 सीरीज के मैचों में हुआ बड़ा बदलाव, अब इस नए समय के हिसाब से खेलें जाएंगे मुकाबले

Tagged:

eng vs nz England Cricket Team ben stokes Harry Brook
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com