होल्कर में हिटमैन का तूफान तय! कीवी गेंदबाजों के लिए रोहित शर्मा को रोकना मुश्किल, ये आंकड़ें खुद दे रहे हैं गवाही

Published - 15 Jan 2026, 04:19 PM | Updated - 15 Jan 2026, 04:26 PM

Rohit Sharma

Rohit Sharma: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैच की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला 18 जनवरी रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में अभी तक पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बल्ले से अधिक कमाल नहीं कर सके हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इंदौर में रोहित शर्मा के बल्ले से तूफान आना तय है।

इंदौर में कीवी गेंदबाजों के लिए हिटमैन को रोकना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि इस बात की गवाही खुद रोहित के आंकड़े दे रहे हैं। जब पिछली बार भारत-न्यूजीलैंड का यहां पर आमना-सामना हुआ था तो उसमें रोहित शर्मा का विकराल रूप देखने को मिला था।

होल्कर में Rohit Sharma का तूफान तय!

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बल्ले से तूफान आना कंफर्म माना जा रहा है। यहां पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी भिड़ंत 24 जनवरी 2023 को देखने को मिली थी। जबकि वह मुकाबला भी सीरीज का अहम मैच था। उस मैच में रोहित शर्मा ने 85 गेंदों पर 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी और टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

बता दें कि, कीवियों के खिलाफ यहां पर अंतिम मैच में रोहित (Rohit Sharma) ने पहले 41 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था और केवल 83 गेंदों पर शानदार शतक ठोक दिया था। रोहित की इस पारी में उन्होंने 9 चौके और छह छक्के मारे थे। हालांकि, रोहित शर्मा इस मैच में 101 रन से आगे नहीं बढ़ सके थे।

भारत ने जीता था मैच

भारत को उस वक्त खेली गई तीन मैच की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के लिए वह मैच जीतना बेहद जरूरी थी। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने 212 रन की शानदार शुरुआत दिलाई। इस मैच में शुभमन गिल ने भी सैकड़ा ठोका।

उन्होंने 78 गेंदों पर 112 रन बनाए थे, जबकि हार्दिक पंड्या ने 38 गेंदों पर 54 और शार्दुल ठाकुर ने 17 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली थी, जिसकी बदौलत टीम इंडिया 50 ओवर में 385 रन तक पहुंचने में सफल रही। जबकि न्यूजीलैंड की टीम 41.2 ओवर में 295 रन पर ढेर हो गई और इस मैच को 90 रन से गंवा बैठी। जबकि भारतीय टीम ने इस सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया था।

खिलाड़ियों की जिद्द के सामने झुका बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, डायरेक्टर को जारी किया नोटिस

आखिरी मैच में छोड़ना चाहेंगे छाप

आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में नंबर तीन पर काबिज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला वर्तमान सीरीज में शांत ही रहा है। रोहित ने श्रृंखला में खेले अब तक शुरुआती दो मैचों में 26 और 24 का स्कोर बनाया है। खास बात ये है कि रोहित शर्मा को शुरुआत दोनों मुकाबलों में मिली थी, लेकिन वह उनको बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके।

हालांकि, रोहित का वर्तमान प्रदर्शन बेहद कमाल का है और उम्मीद होगी कि वह श्रृंखला के अंतिम मैच में बल्ले से प्रशंसकों को मनोरंजन कर सके। रोहित (Rohit Sharma) ने अपनी पिछली सात इंटरनेशनल वनडे पारियों में चार बार फिफ्टी प्लस स्कोर को पार किया है और इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किस कमाल की फॉर्म से गुजर रहे हैं।

रोहित ने इंटरनेशनल के अलावा विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सिक्किम के खिलाफ 155 रन की तूफानी पारी खेली थी। अब वह इंदौर में भी इसी तरह के प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।

कुछ ही घंटों में अर्श से फर्श पर पहुंचे विराट कोहली, राजकोट में फ्लॉप होने के बाद छिन गया वनडे नंबर-1 बल्लेबाज का ताज

Tagged:

IND vs NZ team india Rohit Sharma New Zealand cricket team
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

155 रन।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com