पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग XI, वैभव, अभिषेक, संजू, अय्यर....
Table of Contents
India Playing XI: एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में 1 अक्टूबर को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके बाद, भारत ने श्रीलंका को हराकर स्थान पक्का किया। अब गोल्ड मेडल के लिए 3 अक्टूबर को IND vs PAK मैच होगा।
पाकिस्तान की टीम में काफी सारे नए खिलाड़ी शामिल हैं और उनकी टीम ज्यादा अनुभवी नहीं है लेकिन भारतीय टीम काफी मजबूत है, क्योंकि उसमें सभी रेगुलर प्लेयर हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि फाइनल के लिए भारत (India) की संभावित प्लेइंग XI क्या होगी।
वैभव को फिर मौका मिलने की उम्मीद, अभिषेक-संजू भी आ सकते हैं नजर

वैभव सूर्यवंशी को श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में मौका मिला। उन्होंने धीमी शुरुआत की, लेकिन फिर अपना तूफानी अंदाज दिखाते हुए 21 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली। जिस पिच पर ज्यादातर भारतीय बल्लेबाज जूझ रहे थे, उसमें वैभव ने काफी अच्छी बैटिंग की। इसी वजह से उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ भी मौका मिलने की उम्मीद है। अगर उनका बल्ला चला तो काम आसान हो जाएगा।
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ 7-7 रन बनाए। इसके बावजूद इन दोनों को भारत (India) की प्लेइंग XI में फिर से मौका मिलने की उम्मीद है। इनसे फाइनल में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इन दोनों ने अफगानिस्तान टी20I सीरीज में अच्छा किया था लेकिन जापान में अभी तक दो पारियों में फ्लॉप रहे हैं।
India के मिडिल ऑर्डर में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
फाइनल मैच में भारत (India) के मिडिल ऑर्डर में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद की लग रही है। ईशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा मोर्चा संभालते नजर आ सकते हैं। ईशान ने श्रीलंका के खिलाफ 80 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली और उनसे फाइनल में भी धमाके की आस होगी।
हालांकि, श्रेयस और तिलक का बल्ला खामोश रहा और इससे भारतीय फैंस निराश नजर आए। इन दोनों ने लीडरशिप की जिम्मेदारी संभालने के बाद से कुछ खास नहीं किया है। इसी वजह से उम्मीद है कि ये दोनों पाकिस्तान के खिलाफ अहम मैच में अच्छा करते हुए अपने आलोचकों को जवाब देंगे।
तीन ऑलराउंडर, गेंदबाजी में बिश्नोई और बुमराह संभाल सकते हैं मोर्चा
भारतीय टीम (Indian Team) की प्लेइंग XI में अक्षर पटेल, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर के रूप में तीन ऑलराउंडर बरकरार रह सकते हैं। ये तीनों बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में गहराई प्रदान करते हैं। स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में रवि बिश्नोई फिर से नजर आ सकते हैं। वहीं, एकमात्र तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह को मौका मिलने की उम्मीद है। इसी वजह से श्रीलंका की तरह ही अर्शदीप को पाकिस्तान के खिलाफ भी बाहर ही रहना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: 1 अक्टूबर से क्रिकेट के नियमों में बड़े बदलाव, ओवरथ्रो और कैच समेत कई रूल बदले
Tagged:
team india IND vs PAK Pakistan Cricket Team Asian Games 2026