हेड कोच महेला जयवर्धने ने बताई वो बड़ी वजह, जिसके चलते प्लेऑफ़ में क्वालीफाई नहीं कर पाई MI
Published - 11 May 2026, 06:45 PM | Updated - 11 May 2026, 06:59 PM
IPL 2026 का 54वां मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए बेहद निराशाजनक रहा। रायपुर में खेले गए इस रोमांचक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज कर MI को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
हार के बाद मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) काफी निराश नजर आए। उन्होंने खुलकर बताया कि आखिर इस सीजन में टीम कहां पिछड़ गई और कौन-सी बड़ी वजह रही, जिसके कारण पांच बार की चैंपियन टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई।
Mahela Jayawardene ने बताई हार की वजह

मैच खत्म होने के बाद महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने कहा कि मुंबई इंडियंस पूरे सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। उनके अनुसार टीम ने कई मैचों में मौके बनाए, लेकिन अहम समय पर खिलाड़ी दबाव नहीं संभाल सके।
उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में निरंतरता की कमी देखने को मिली। महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने माना कि टीम अगर 2 या 3 मुकाबले और जीत जाती, तो प्लेऑफ की रेस में बनी रह सकती थी।
लेकिन करीबी मैचों में हार ने मुंबई का पूरा टूर्नामेंट खराब कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार टीम अच्छी स्थिति में होने के बावजूद मैच फिनिश नहीं कर पाई, जिसका नुकसान पूरे सीजन में उठाना पड़ा।
बची 8 टीमों में से अब ये 4 टीम भी हो जाएगी प्लेऑफ की रेस से बाहर, इनकी राह अब भी बेहद कठिन
चोटिल खिलाड़ियों ने भी बिगाड़ा MI का संतुलन
मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के सबसे बड़ी वजह इंजरी रही। महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने बताया कि पूरे सीजन टीम चोटों से परेशान रही। कप्तान हार्दिक पांड्या कई मैचों में फिट नहीं थे, जबकि रोहित शर्मा भी चोट के कारण कुछ मुकाबलों से बाहर रहे।
इसके अलावा मिचेल सेंटनर जैसे खिलाड़ियों की फिटनेस ने भी टीम कॉम्बिनेशन बिगाड़ दिया। लगातार बदलावों की वजह से MI अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ ज्यादा मैच नहीं खेल पाई।
महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने कहा कि टीम को हर मैच में नए समिकरण के साथ उतरना पड़ा, जिससे स्थिरता नहीं बन सकी।
RCB के खिलाफ हारकर MI हुई बाहर
IPL 2026 के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। कृणाल पांड्या ने शानदार 73 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लेकिन इसके बावजूद गेंदबाज लक्ष्य बचाने में सफल नहीं रहे।
RCB को आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए थे और मुकाबला पूरी तरह रोमांचक हो गया। आखिर में भुवनेश्वर कुमार और रसिक सलाम ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिला दी।
इस हार के साथ मुंबई इंडियंस आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। वहीं RCB अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है और उसकी क्वालीफाई करने की संभावना काफी मजबूत हो गई है।
अब मुंबई इंडियंस के सामने अगले सीजन के लिए नई रणनीति तैयार करने की चुनौती होगी। वहीं फैंस को उम्मीद रहेगी कि महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) की टीम IPL 2027 में दमदार वापसी करेगी।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर