श्रीलंका को छोड़ा, अमेरिका को चुना! टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब USA के लिए जलवा बिखेरेगा ये खिलाड़ी

Published - 31 Jan 2026, 02:06 PM | Updated - 31 Jan 2026, 02:43 PM

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 : श्रीलंका क्रिकेट से निकलकर अमेरिका के लिए खेलने का फैसला करने वाले अनुभवी ऑलराउंडर शेहान जयसूर्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

श्रीलंका में अपना 14वां फर्स्ट-क्लास शतक जड़ने के महज़ एक हफ्ते बाद उन्हें ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के लिए USA की 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। यह चयन सिर्फ एक नाम की एंट्री नहीं, बल्कि अमेरिका क्रिकेट की उस रणनीति का संकेत है जिसमें अनुभव और स्थिरता को प्राथमिकता दी जा रही है।

श्रीलंका से अंतरराष्ट्रीय पहचान

33 वर्षीय जयसूर्या ने 2015 से 2020 के बीच श्रीलंका के लिए 12 वनडे और 18 T20I मुकाबले खेले। वे 2016 T20 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा रहे, जहां उनके ऑलराउंड कौशल ने टीम संतुलन को मजबूती दी।

हालिया घरेलू सीज़न में कुरुनेगाला के खिलाफ पनादुरा की कप्तानी करते हुए उनका नाबाद शतक बताता है कि फॉर्म और फिटनेस दोनों उनके साथ हैं। बाएं हाथ की बल्लेबाज़ी और ऑफस्पिन के संयोजन से वे किसी भी लाइनअप को गहराई देते हैं।

अमेरिका की ओर रुख और फ्रेंचाइज़ी अनुभव

2021 में अमेरिका शिफ्ट होने के बाद जयसूर्या ने स्थानीय सर्किट में खुद को स्थापित किया और 2023 में मेजर लीग क्रिकेट में सिएटल ऑर्कस के लिए खेलते हुए अमेरिकी परिस्थितियों का भरपूर अनुभव लिया।

भले ही उन्होंने अभी तक USA के लिए इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है, लेकिन बड़े टूर्नामेंट से पहले उनका शामिल होना टीम के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।

टीम संयोजन और नए चेहरे

USA की अगुआई कप्तान मोनांक पटेल करेंगे, जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी जसदीप सिंह को सौंपी गई है। जयसूर्या के साथ पाकिस्तान में जन्मे लेगस्पिन ऑलराउंडर मोहम्मद मोहसिन भी ऐसे खिलाड़ियों में हैं जिन्हें अभी USA की कैप नहीं मिली।

इसके अलावा पुणे में जन्मे बल्लेबाज़ शुभम रंजने भी टीम में शामिल हैं, जिन्होंने वनडे खेले हैं लेकिन T20I डेब्यू का इंतज़ार है। 2024 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में सुपर आठ तक पहुंची टीम के 10 खिलाड़ी इस स्क्वॉड का हिस्सा हैं।

T20 World Cup 2026 : ग्रुप चुनौती और प्रशासनिक हालात

T20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में USA ग्रुप A में डिफेंडिंग चैंपियन भारत, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और नामीबिया के साथ है। टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी को भारत के खिलाफ होगी, जबकि 10 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ंत तय है। स्टार बल्लेबाज़ आरोन जोन्स की गैरमौजूदगी टीम के लिए झटका है।

वहीं, USA क्रिकेट के ICC सस्पेंशन के कारण चयन प्रक्रिया हेड कोच पबुडु दासनायके की अगुवाई वाले पैनल द्वारा की गई, जिस पर USOPC के कंप्लायंस ऑफिसर की निगरानी रही।

T20 World Cup 2026 के लिए अमेरिका का स्क्वाड इस प्रकार हैं :

मोनंक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, साईतेजा मुक्कामाला, शैडली वैन शाल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्थुश केनजिगे, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने।

ये भी पढ़े : ‘किस किसको प्यार करूं’ मीम्स पर चहल का मज़ेदार रिएक्शन, बोले– ‘2-3 अभी बाकी रह गई…’

Tagged:

USA Cricket Team T20 World Cup 2026 Shehan Jayasuriya
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com