अंतिम टी20 से हर्षित राणा बाहर, नहीं खेल पाएंगे मैच, ये खतरनाक गेंदबाज करेगा रिप्लेस

Published - 29 Jan 2026, 03:18 PM | Updated - 29 Jan 2026, 03:35 PM

Harshit Rana

टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबले की तैयारी में जम कर लग गई है। आखिरी मुकाबले से पहले टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) को बाहर होना पड़ सकता है। टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर आखिरी मुकाबले पहले हुई हार के बाद टीम की खामियां दूर करने के लिए काम करना शुरू कर दिया। अब खबर आ रही है कि भारतीय टीम का ये खतरनाक अजूबा गेंदबाज टीम में वापसी करने के लिए तैयार है और आखिर मुकाबला में मारेगा एंट्री।

Harshit Rana हो सकते हैं बाहर

भारत बनाम न्यूजीलैंड के चौथे मुकाबले में हर्षित राणा (Harshit Rana) काफी महंगे साबित हुए थे। हर्षित को चार ओवर में कुल 54 रन पड़ी। मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के अंदर एक पैटर्न देखने को मिला है कि जो खिलाड़ी प्रदर्शन स हल्का पिछड़ता है उसे अगले मैच में बैठना भी पड़ जाता है, लेकिन ये हर्षित के मामले में लागू नहीं होता।

चौथे मुकाबले में हर्षित राणा जिस तरह मार खाए हैं उससे इस खिलाड़ी को टी20 में खिलाने पर विचार करनी चाहिए। बात करे पिछले मुकाबले की तो उस मुकाबले में कुल मिलाकर उन्होंने ठीक ठाक गेंदबाजी की थी, लेकिन उन्होंने अपना आखिर ओवर गेंदबाजों को डाला था जिससे वह बच गए थे।

हर्षित राणा को टी20 टीम में जगह मिलने की मुख्य वजह निचले क्रम पर बल्लेबाजी को मजबूत करना है लेकिन देखे तो उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ।

अपने तलाक की वजह से बर्बाद हुआ स्टार क्रिकेटर, एलीमोनी के नाम पर पत्नी ले गई 300 करोड़ रुपये की मोटी रकम

कौन लेगा Harshit Rana की जगह?

भारतीय टीम में हर्षित राणा (Harshit Rana) की जगह वरुण चक्रवर्ती ले सकते हैं। अब आप सोचेंगे स्पिन को पेस से रिप्लेस किया जा रहा तो सही सोचा आपने। भारतीय टीम आने वाली टी20 विश्व कप 2026 में भी तीन स्पिनर के साथ उतरने का प्लान कर रही है।

जिससे भारत और श्रीलंका की स्पिन पिच पर अपने मिस्टरी स्पिनर्स का फायदा उठा सके। भारत के पास मौजूदा दौर में टी20 विश्व कप टीम में तीन कलाई गेंदबाज है और एक ऑफ स्पिनर। बतौर कलाई गेंदबाज टीम में वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई हैं वहीं अक्षर पटेल बतौर ऑफ स्पिनर शामिल है।

इस समीकरण का फायदा भारत अच्छे से उठाना चाहेगी। पांचवें मुकाबले में हर्षित राणा (Harshit Rana) बेंच पर दिख सकते हैं और वरुण चक्रवर्ती मैदान में। वरुण के टीम में शामिल होने से गेंदबाजी इकाई में टीम मजबूत स्थिति में दिखती है और साथी गेंदबाजों को बल्लेबाजों पर प्रेशर बनाने में आसानी होती है।

कैसा होगी आखिरी टी20 का प्लेइंग 11

टीम इंडिया आखिरी मुकाबले में एक से दो बदलाव के साथ दिख सकती है जिसमें हर्षित राणा (Harshit Rana) टीम से बाहर दिख सकते हैं। जिसमें वरुण चक्रवर्ती और ईशान किशन टीम में दिख सकते है वहीं अक्षर पटेल का कोई खास अपडेट नहीं आया है।

जबकि अक्षर इस टीम में बतौर उप कप्तान खेल रहे हैं। इस सीरीज में संजू का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा लेकिन उन्हें मौका दिया जा रहा है। अभिषेक शर्मा पहले बॉल से ही छक्के की सोच के साथ उतरते है, लेकिन कई बार ये माइंडसेट उनको महंगा पड़ जाता है जिससे उनके साथ-साथ टीम को भी झेलना पड़ जाता है।

अगर चौथे मुकाबले को ही देखा जाए तो पहला विकेट गिरने के बाद कप्तान सूर्यकुमार भी नहीं थम सके उन्होंने भी अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाया आठ गेंदों में मात्र आठ बनकर वापस पवेलियन लौट गए।

पांचवें मुकाबले के लिए टीम इंडिया संभावित 11: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ड्रॉप हुआ ये खिलाड़ी, तो संन्यास का किया फैसला, कभी मुंबई इंडियंस की था बैकबोन

Tagged:

team india harshit rana varun chakravarthy
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com