हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी, अब ये खिलाड़ी होगी तीनों फॉर्मेट की कप्तान
Table of Contents
भारतीय महिला टीम को पहला वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur)ने मंगलवार, 6 अक्टूबर को बड़ा फैसला लेते हुए सभी फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। हाल ही में उनकी अगुआई में टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
सोमवार (5 अक्टूबर) को गुवाहाटी में रिव्यू मीटिंग के लिए हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur), उपकप्तान स्मृति मंधाना और कोच अमोल मजूमदार पहुंचे। वहीं, BCCI के सचिव देवजीत सैकिया भी नजर आए। इसी के अगले दिन हरमनप्रीत ने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को अपने निर्णय की जानकारी दी।
Harmanpreet Kaur ने छोड़ी तीनों फॉर्मेट में कप्तानी
37 साल की हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी पर 2025 महिला वर्ल्ड कप के बाद ही बात होने लगी थी। तब काफी सारे फैंस का मानना था कि शायद हरमनप्रीत व्हाइट बॉल में कैप्टेंसी छोड़ दें लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने एशिया कप और महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी कमान संभाली।
इंग्लैंड में खेले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को निराशा हाथ लगी और नॉकआउट स्टेज के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। तभी से हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की आलोचना हो रही थी लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया और एशियन गेम्स में टीम को गोल्ड मेडल जिताकर विदाई ली।
View this post on Instagram
हरमनप्रीत कौर के बाद, यह खिलाड़ी कप्तान बनाए जाने की रेस में सबसे आगे

BCCI की तरफ से अभी आधिकारिक रूप से हरमनप्रीत कौर की जगह नए कप्तान की घोषणा नहीं की गई है लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में उपकप्तान स्मृति मंधाना को सबसे प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। मंधाना ने पिछले कुछ सालों में कई बार हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में कमान संभाली है। इसके अलावा वे WPL में भी दो बार RCB को चैंपियन बना चुकी हैं। इसी वजह से उनके इर्द-गिर्द ही आगे की प्लानिंग की जा सकती है।
इंटरनेशनल क्रिकेट में स्मृति मंधाना की कप्तानी का रिकॉर्ड
बाएं हाथ की ओपनर स्मृति मंधाना ने अभी तक भारत के लिए टेस्ट में कप्तानी नहीं की है। उन्होंने सबसे ज्यादा टी20 में कमान संभाली है और कुछ मौकों पर वनडे क्रिकेट में भी टीम को लीड किया है। अगर बात सबसे छोटे फॉर्मेट की करें तो इसमें मंधाना ने 2019 से लेकर अभी तक 18 मैचों में कमान संभाली है, जिसमें से 11 में जीत मिली और 6 में हार का सामना किया है। वहीं, 1 मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ।
वनडे क्रिकेट में साल 2024 और 2025 को मिलाकर स्मृति मंधाना ने सिर्फ 4 ही मैचों में टीम इंडिया का नेतृत्व किया है। इस दौरान सभी मुकाबलों में भारतीय टीम विजयी रही है।
यह भी पढ़ें: 'प्लीज मुझे ये 2 मैच खिला दो....' ऋषभ पंत ने BCCI के सामने इन 2 खास मैचों में खिलाने की उठाई मांग