‘हार्दिक खुद छोड़ दें कप्तानी’, वर्ल्ड चैंपियंस क्रिकेटर का बड़ा बयान, बताया कौन बने MI का नया कप्तान
Published - 23 Mar 2026, 11:31 AM | Updated - 23 Mar 2026, 11:40 AM
Table of Contents
MI: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन शुरू होने में सिर्फ 5 दिन बाकी है. उससे पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर चर्चा होने लगी है. पहले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कैप्टेंसी देने पर बवाल मचा था. अब भारत के पूर्व खिलाड़ी ने मांग की है कि पांड्या की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को मुंबई की बागडोर दी जाए.
दरअसल, पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिस श्रीकांत ने IPL 2026 की शुरूआत से पहले हार्दिक को MI की कप्तानी छोड़ने की सलाह दी है. श्रीकांत का मानना है कि टीम उनकी अगुवाई में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है.
हार्दिक की जगह कौन होना चाहिए MI का कप्तान?

दरअसल, क्रिस श्रीकांत ने हार्दिक पांड्या की जगह भारत के मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपने का समर्थन किया है. उनका कहना है कि हार्दिक की कैप्टेंसी में टीम का स्तर गिरता जा रहा है. मुंबई आखिरी बार IPL का खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में साल 2020 में जीती थी. वहीं, हार्दिक ने 2022 में गुजरात टाइटन्स को चैंपियन बनाया था.
फिर एक बड़े ट्रेड के जरिये वह 2024 में एमआई का हिस्सा बने. लेकिन हार्दिक की कप्तानी में टीम 2025 में प्लेऑफ से बाहर हो गई थी. जिस कारण अब क्रिस श्रीकांत ने IPL 2026 में सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी जाने की मांग की है.
हाल ही में श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर MI के भविष्य पर बात की. उन्होंने कहा कि मेरी मैनेजमेंट से अपील है कि वह एक साथ बैठे और फ्यूचर के लिए प्लानिंग करें. यह बहुत अजीब है कि दो वर्ल्ड कप जीतने वाले रोहित शर्मा और सूर्या हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेल रहे हैं.
हार्दिक से बेहतर कप्तान सूर्यकुमार यादव
श्रीकांत ने आगे कहा, फ्रेंचाइजी, मैनेजमेंट, रोहित, सूर्या, और हार्दिक को एक साथ बैठना चाहिए. सभी को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी सौंप देनी चाहिए. फिर देखते है टीम की किस्मत क्या होती है.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि अब सूर्या को कप्तान नियुक्त कर सकते हैं. बेशक से वह अभी इसकी घोषणा ना करे. हालांकि, हार्दिक अच्छे कप्तान हैं. लेकिन यह थोड़ा अजीब है कि दो ऐसे कप्तान जो कि टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुके हैं वो हार्दिक के अंडर खेल रहे हैं.
उन्हें IPL 2026 से पहले यह मुद्दा सुलझाना चाहिए. हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव MI टीम के लिए बतौर कप्तान अच्छा विकल्प है. हो सकता है आने वक्त में फ्रेंचाइजी की पास इससे अच्छी रणनीति हो.
रिप्लेसमेंट में CSK का मास्टरस्ट्रोक, धोनी ने नाथन एलिस की जगह इस खतरनाक पेसर की करवाई एंट्री
कप्तान बनने पर ट्रोल हुए हार्दिक पांड्या
मुंबई इंडियन ने हार्दिक पांड्या को IPL 2024 के लिए गुजरात टाइटन्स से 15 करोड़ की भारी-भरकम रकम में ट्रेड किया था. इस ट्रेड ने MI में हलचल मचा दी थी. यह एक कैश डील थी और हार्दिक को टीम में लेने के लिए मुंबई ने भारी-भरकम रकम अदा की थी. फिर रोहित शर्मा से कप्तानी छिनकर हार्दिक को सौंप दी गई थी. जबकि, हिटमैन 5 बार मुंबई इंडियंस को IPL ट्रॉफी जीता चुके हैं.
सोशल मीडिया पर भी हार्दिक पांड्या और MI की काफी ट्रोलिंग हुई थी. 2024 आईपीएल के पूरे सीजन में पांड्या को फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा था.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर