हार्दिक पांड्या ने बताया अपनी सफलता का असली राज, बोले 'हर रोज जरूर करता हूँ ये काम...'

Published - 24 Mar 2026, 09:06 AM | Updated - 24 Mar 2026, 09:23 AM

Hardik Pandya 1

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और घातक गेंदबाजी के लिए पूरी दुनिया में जाने-जाते हैं। मैदान पर उनकी ऊर्जा देखते ही बनती है। हाल ही में एक MI MIX इवेंट के दौरान हार्दिक (Hardik Pandya) ने अपनी इस असीम ऊर्जा और मानसिक शांति का एक बड़ा राज खोला है। उन्होंने बताया कि वह अपनी सकारात्मकता के लिए किसी और चीज पर नहीं, बल्कि इस काम को प्रतिदिन करते हैं।

हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं Hardik Pandya

hardik

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने इस कार्यक्रम में दिल खोलकर बात की और बताया कि वह हर दिन हनुमान चालीसा सुनते हैं। हार्दिक के अनुसार, हनुमान चालीसा सुनने से उन्हें जो सकारात्मक ऊर्जा मिलती है,

उसका मुकाबला दुनिया की कोई भी दूसरी चीज नहीं कर सकती। हार्दि पांड्या (Hardik Pandya) ने कहा कि खेल के मैदान पर और निजी जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं,

लेकिन यह आध्यात्मिक अभ्यास उन्हें मानसिक रूप से शांत रखने में मदद करता है। जब मन शांत होता है, तभी खिलाड़ी दबाव की स्थिति में बेहतर प्रदर्शन कर पाता है।

2235 विकेट वाले दिग्गज पर भारी पड़े संजू सैमसन, छक्के से दिया करारा जवाब, VIDEO वायरल

विवादों के बीच आध्यात्मिकता का सहारा

पिछले कुछ समय से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के लिए क्रिकेट का सफर काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। चाहे वह चोट से वापसी करना हो या कप्तानी को लेकर होने वाली चर्चाएं, हार्दिक हमेशा सुर्खियों में रहे हैं।

ऐसे समय में खुद को बाहरी शोर से दूर रखना किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल होता है। हार्दिक ने स्पष्ट किया कि हनुमान जी की भक्ति उन्हें एकाग्र रहने की शक्ति देती है।

यह पहली बार नहीं है जब किसी बड़े क्रिकेटर ने अपनी सफलता के पीछे आध्यात्मिकता का जिक्र किया हो, लेकिन हार्दिक का यह अंदाज प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।

2026 सीजन के बाद ये 3 विदेशी खिलाड़ी कर सकते IPL से संन्यास का ऐलान, फिर शायद कभी नहीं खेलेंगे

आईपीएल 2026 की तैयारी में जुटें हार्दिक

वर्तमान में हार्दिक पांड्या अपनी फिटनेस और फॉर्म पर काफी ध्यान दे रहे हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर उन पर टीम को जीत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की में जीत दर्ज करने के बाद, आईपीएल के आगामी मैचों को देखते हुए हार्दिक का मानसिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है। उनके इस नए खुलासे से यह साफ है कि वह न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक प्रशिक्षण पर भी जोर दे रहे हैं।

फैंस को उम्मीद है कि हनुमान चालीसा से मिलने वाली यह सकारात्मक ऊर्जा उन्हें मैदान पर एक बार फिर पुराने अंदाज में मैच जिताते हुए दिखाएगी। इस बार तो हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने मुंबई इंडियंस के परोमोशनल इवेंट में सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपने की बात कही थी क्योंकि सूर्या ने हाल में ही भारत को टी20 विश्व कप जीताने में अहम भूमिका निभाई थी।

Tagged:

hardik pandya Mumbai Indians IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com