IPL 2026 शुरु होने पहले हार्दिक पांड्या के सिर पर लटकी तलवार, नहीं जीत पाए ट्रॉफी तो धोना पड़ेगा कप्तानी से हाथ
Published - 24 Mar 2026, 03:30 PM | Updated - 24 Mar 2026, 03:33 PM
Table of Contents
Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में इस बार मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर दबाव साफ तौर पर देखने को मिलने वाला है। साल 2024 में रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया गया था, लेकिन अगर इस बार हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) मुंबई को उनका छठा खिताब जिताने में सफल रहते हैं तो फिर उनको भी कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है।
हार्दिक दो सीजन में एमआई की कमान संभाल चुके हैं, लेकिन दोनों बार फ्रेंचाइजी को बिना खिताब जीते टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। ऐसे में एमआई फ्रेंचाइजी हार्दिक पंड्या को बतौर कप्तान इस बार आखिरी मौका दे सकती है।
Hardik Pandya के हाथ से जाएगी कप्तानी
आईपीएल 2024 में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ट्रेड के जरिए गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में आए थे। उसी सीजन रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटा दिया गया था तो हार्दिक को फुल टाइम कप्तान नियुक्त किया गया। हालांकि, हार्दिक की कप्तानी में पहला सीजन मुंबई इंडियंस के लिए बुरे सपने की तरह रहा।
हार्दिक पांड्या की विदाई होना तय😱
— Satish Mishra 🇮🇳 (@SATISHMISH78) March 24, 2026
ऐसा बताया जा रहा है कि अगर Hardik Pandya अपनी कप्तानी में इस बार मुंबई इंडियंस को ट्रॉफी नहीं जीता पाते हैं या
मुंबई इंडियंस बहुत ही खराब प्रदर्शन करता है, तो ऐसे में हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाया जा सकता है,
और उनकी जगह Suryakumar… pic.twitter.com/DUE6JBQEu7
टीम अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही थी। इसके बाद साल 2025 में एमआई पलटन ने जबरदस्त वापसी की और दूसरे क्वालीफायर तक का सफर तय किया। लेकिन पंजाब किंग्स के हाथों मिली हार ने टीम का सफर समाप्त कर दिया। ऐसे में अब अगर आईपीएल 2026 में भी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) मुंबई इंडियंस को ट्रॉफी दिलाने में विफल होते हैं तो उनकी पत्ता कप्तानी से कटना पक्का है।
2020 के बाद से खिताब का इंतजार
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में साल 2020 के बाद से एक भी खिताब नहीं जीता है। जिस फ्रेंचाइजी ने साल 2020 से पहले खिताबों की झड़ी लगा दी थी, उसी टीम में पिछले पांच साल से खिताब का सूखा पड़ा हुआ है।
यही कारण है कि साल 2024 में रोहित शर्मा को कप्तानी से फ्रेंचाइजी ने हटा दिया था और उनकी जगह हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को कप्तान बनाया गया था।
लेकिन हार्दिक के आने के बावजूद टीम की किस्मत नहीं बदली और अभी तक वह अपने छठे खिताब की तलाश कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक मुंबई को उनका छठा खिताब जिताने में कामयाब होते हैं या फिर उनको कप्तानी से हाथ धोना पड़ता है।
हार्दिक पांड्या ने बताया अपनी सफलता का असली राज, बोले 'हर रोज जरूर करता हूँ ये काम...'
ये खिलाड़ी कर सकता है हार्दिक को रिप्लेस
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस अगर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई में खिताब नहीं जीत पाती है तो फिर सूर्यकुमार यादव को उको रिप्लेस कर सकते हैं। दरअसल, सूर्या ने हाल ही में भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताया है तो उससे पहले वह बतौर कप्तान भारत के लिए एशिया कप 2025 का टूर्नामेंट जीत चुके हैं।
खास बात ये है कि सूर्या के कप्तान बनने के बाद भारत ने एक भी सीरीज नहीं गंवाई है और इन्हीं आंकड़ों से प्रभावित होकर एमआई की मालकिन नीता अंबानी हार्दिक को हटाकर सूर्या को कप्तानी का दारोमदार सौंप सकती हैं।
IPL 2026 से बाहर होंगें जसप्रीत बुमराह? फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, ट्रैनिंग कैंप से भी हुए बाहर
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर