GT vs CSK Today Match Prediction, Match 66- जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मैच की भविष्यवाणी
Published - 20 May 2026, 03:13 PM | Updated - 20 May 2026, 03:18 PM
Table of Contents
GT vs CSK Today Match Prediction: गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच टूर्नामेंट का 66वां मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस को पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक हाई स्कोरिंग मुकाबले में 29 रन से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि गुजरात टाइटंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम है और वह अंकतालिका में 16 अंकों के साथ अभी भी दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेऑफ उम्मीदों को झटका लगा है। टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए इस मुकाबले में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी, साथ ही अन्य टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।
आपको बता दें कि यह इस टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला है पिछले मैच में गुजरात टाइटंस 8 विकेट से विजेता रही थी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और GT vs CSK Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।
मैच डिटेल्स (GT vs CSK Match Details)
| मैच | गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स |
| स्टेडियम | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
| मैच की तारीख | 21 मई 2026 (07:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports Network, JioHotstar |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (GT vs CSK Head-to-Head)
मैच: 9
गुजरात टाइटंस ने जीते: 5
चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते: 4
ड्रॉ/टाई: 0
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए GT vs CSK Today Match Prediction में GT को बढ़त मिलती है।
हालिया फॉर्म (GT vs CSK Recent Form)
गुजरात टाइटंस: L, W, W, W, W
चेन्नई सुपर किंग्स: L, L, W, W, W
हालिया फॉर्म को देखते हुए GT vs CSK Today Match Prediction में GT को बढ़त मिलती है।
पिच रिपोर्ट (GT vs CSK Pitch Report- सवाई मानसिंह स्टेडियम)
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। हालांकि इस सीजन यह पिच संतुलित नज़र आई है। पिच रिपोर्ट के आधार पर GT vs CSK Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।
यहां अब तक कुल 44 (IPL) मैच खेले गए हैं, जिनके आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 59% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 41% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 182 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 166 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (74%) |
GT vs CSK Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सीनारियो 1: अगर चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 45–50
अनुमानित कुल स्कोर: 165–175
मैच परिणाम: गुजरात टाइटंस की जीत की संभावना
सीनारियो 2: अगर गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी करती है
पावरप्ले स्कोर: 55–60
अनुमानित कुल स्कोर: 180–190
मैच परिणाम: गुजरात टाइटंस की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (GT vs CSK Playing XI Today)
गुजरात टाइटंस प्लेइंग-XI
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग-XI
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (GT vs CSK Key Players)
टॉप बल्लेबाज
संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पिछले मैच में 13 गेंदों में 27 रन की पारी खेली है। इस सीजन इन्होंने 477 रन बनाए हैं। इस मैच में भी तेज शुरुआत दिला सकते हैं।
साई सुदर्शन गुजरात टाइटंस की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इन्होंने 46.17 की औसत से 564 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।
टॉप गेंदबाज
कगिसो रबाडा इस सीजन काफी अच्छी लय में नज़र आए हैं। ये अभी तक 21 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी पावर प्ले में विकेट निकाल सकते हैं।
जेसन होल्डर ने गुजरात टाइटंस को अच्छा संतुलन प्रदान किया है। यह अभी तक 7 मैचों में 13 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी मिडिल ओवरों में विकेट लेने की उम्मीद है।
GT vs CSK Today Match Prediction- आज का मैच कौन जीतेगा?
गुजरात टाइटंस ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और अपने पिछले 5 मुकाबलों में से 4 मैच जीते हैं। इस मैच में टीम को अपने होम ग्राउंड पर खेलने का भी फायदा मिलेगा, जिसके चलते गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है। टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज और गेंदबाजी यूनिट से कगिसो रबाडा, जेसन होल्डर तथा राशिद खान अच्छी फार्म में है।
गुजरात टाइटंस के जीतने की संभावना: 60%
चेन्नई सुपर किंग्स के जीतने की संभावना: 40%
यह भी पढ़ें: GT vs CSK Pitch Report: अहमदाबाद की पिच का खुला राज! जानें कौन सी टीम पड़ेगी भारी, सामने आया PITCH का पूरा हाल
IPL 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad
गुजरात टाइटंस (GT) Squad
शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, इशांत शर्मा, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, कुलवंत खेजरोलिया, कॉनर एस्टरहुइज़न
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) Squad
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, ज़कारी फाउल्केस, स्पेंसर जॉनसन, आकाश मधवाल
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।
Tagged:
CHENNAI SUPER KINGS (CSK) GT vs CSK Gujarat Titans GT vs CSK Today Match Prediction GT vs CSK Dream11 Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।