KKR से अलग होंगे गंभीर! 2027 वर्ल्ड कप के बाद इस फ्रेंचाइजी के बन रहे नए हेड कोच
Published - 17 Feb 2026, 06:33 PM | Updated - 17 Feb 2026, 06:53 PM
भारतीय क्रिकेट जगत में इस समय एक बड़ी खबर तेजी से वायरल हो रही है जो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के प्रशंसकों को थोड़ा मायूस कर सकती है। टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर, जिन्होंने अपनी मेंटरशिप में KKR को आईपीएल 2024 का खिताब जिताया था, अब भविष्य में एक नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद गंभीर आईपीएल की एक अन्य दिग्गज फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ सकते हैं। इस खबर न क्रिकेट गलियारों में हलचल ला दी है।
KKR मेंटोर गंभीर को राजस्थान रॉयल्स का मेगा ऑफर

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स के नए मालिकों ने गौतम गंभीर को एक ऐसा ऑफर दिया है जिसे ठुकराना किसी भी प्रोफेशनल्स के लिए मुश्किल होगा।
बताया जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में बदलाव होने जा रहा है और नए स्टेकहोल्डर्स गंभीर को केवल एक कोच या मेंटर के रूप में नहीं, बल्कि ट्रिपल रो' में देखना चाहते हैं।
इस प्रस्ताव में उन्हें टीम का CEO, मेंटर और पार्टनर बनाने की बात कही गई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उन्हें फ्रेंचाइजी में 2 से 3 प्रतिशत की हिस्सेदारी भी ऑफर की गई है।
सुपर-8 के लिए कोच गंभीर ने खोज ली भारत की परफेक्ट प्लेइंग इलेवन, अब फाइनल तक खेलेंगे यही 11 खिलाड़ी
KKR के साथ गंभीर का जुड़ाव
गौतम गंभीर का KKR के साथ रिश्ता बहुत पुराना और भावनात्मक रहा है। उन्होंने बतौर कप्तान टीम को दो बार 2012 और 2014 में चैंपियन बनाया और फिर 2024 में मेंटर के रूप में वापसी कर तीसरी ट्रॉफी दिलाई।
हालांकि, भारतीय टीम का हेड कोच बनने के बाद उन्हें कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट के नियमों के चलते KKR छोड़ना पड़ा था। अब राजस्थान रॉयल्स की ओर से मिला यह ऑफर गंभीर को भविष्य में एक बड़े प्रशासनिक पद पर बिठा सकता है।
चूंकि गंभीर का विजन हमेशा से स्पष्ट और आक्रामक रहा है, राजस्थान रॉयल्स की टीम उनके अनुभव का फायदा उठाकर अपने दूसरे खिताब की भूख को खत्म करना चाहती है। हालांकि इस पर गंभीर क्या करते हैं यो आने वाले वक्त में पता चलेगा।
2027 वर्ल्ड कप के बाद ही वापसी संभव
गौतम गंभीर का टीम इंडिया के साथ अनुबंध 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक है। लोढ़ा समिति की सिफारिशों और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, कोई भी व्यक्ति एक साथ भारतीय टीम और आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ पद पर नहीं रह सकता।
इसलिए गंभीर अभी इस ऑफर को स्वीकार नहीं कर सकते। हालांकि, चर्चा यह है कि 2027 में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद वह राजस्थान रॉयल्स के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
तब तक वह भारतीय टीम को 2026 टी20 वर्ल्ड कप और 2027 वनडे वर्ल्ड कप में विश्व विजेता बनाने के लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर