भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल आया सामने, सभी मैच की डेट और टाइमिंग कर लें नोट
Table of Contents
IND vs AFG : आईपीएल 2026 का समापन 31 मई को फाइनल मुकाबले के साथ होगा। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ इंटरनेशनल सीरीज खेलती नजर आएगी। दोनों टीमों (IND vs AFG) के बीच एक टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे सीरीज आयोजित होगी।
इस सीरीज को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि भारतीय टीम युवा खिलाड़ियों और अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखने का मौका तलाशेगी। साथ ही आगामी वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों पर भी नजर रहेगी।
बीसीसीआई ने सीरीज (IND vs AFG) के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें शुभमन गिल को टेस्ट और वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है ।
टेस्ट मैच से होगी सीरीज की शुरुआत, शुभमन गिल के हाथों में कमान
भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच सीरीज की शुरुआत एकमात्र टेस्ट मैच से होगी। यह मुकाबला 6 जून से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल संभालते हुए नजर आएंगे, जबकि केएल राहुल उप कप्तान की भूमिका में होंगे।
भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर चयनकर्ताओं की नजर रहने वाली है। खास तौर पर युवा खिलाड़ियों के लिए यह अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर होगा।
पहले वनडे मैच की तारीख में हुआ बदलाव, नई डेट कर लें नोट
टेस्ट मुकाबले के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। हालांकि इस बार जारी शेड्यूल में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। पहले वनडे मैच की तारीख पहले 14 जून तय की गई थी, लेकिन बाद में इसमें बदलाव करते हुए इसे अब 13 जून कर दिया गया है।
मैच का स्थान पहले की तरह धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम ही रहेगा और मुकाबला दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। बीसीसीआई ने टीम घोषणा के दौरान ही इस बदलाव की जानकारी दे दी थी। ऐसे में जो फैंस पुराने शेड्यूल के हिसाब से तैयारी कर रहे थे, उन्हें अब नई तारीख ध्यान में रखनी होगी।
दूसरे-तीसरे वनडे का शेड्यूल तय, विश्व कप तैयारी पर नजर
वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा और अंतिम वनडे मैच 20 जून को चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित होगा। इन दोनों मैचों की तारीखों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।
IND vs AFG : अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे के लिए भारतीय स्कॉड
भारत की टेस्ट टीम : शुभमन गिल (कप्तान) , यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (केएल राहुल), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गूरनुर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल.
भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान) , रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.
IND vs AFG : अफगानिस्तान का भारत दौरा: पूरा शेड्यूल
| मुकाबला | तारीख | स्थान | समय |
|---|---|---|---|
| एकमात्र टेस्ट मैच | 6 जून – 10 जून | न्यू चंडीगढ़ | सुबह 9:30 बजे |
| पहला वनडे मैच | 13 जून | धर्मशाला | दोपहर 1:30 बजे |
| दूसरा वनडे मैच | 17 जून | लखनऊ | दोपहर 1:30 बजे |
| तीसरा वनडे मैच | 20 जून | चेन्नई | दोपहर 1:30 बजे |
ये भी पढ़े : IPL 2026 के ये 4 कप्तान, अगले सीजन भी बने रहेंगे टीम के राजा, इनकी कुर्सी 2027 में भी पूरी तरह पक्की
Tagged:
team india IND vs AFG cricket news India vs Afghanistan Schedule