टी20 वर्ल्ड कप में गंभीर की गुट के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह, लेकिन ये 2 खिलाड़ियों के चयन पर सिलेक्टर्स ने अड़ाई टांग
Published - 21 Dec 2025, 04:04 PM | Updated - 22 Dec 2025, 12:08 PM
T20 World Cup: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज समाप्त होने के अगले ही दिन 20 दिसंबर को बीसीसीआई ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।
टीम इंडिया का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव को सौंपा गया है तो कोच गौतम गंभीर के गुट वाले चार खिलाड़ियों को भी स्क्वाड में जगह मिली है। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि दो खिलाड़ियों के चयन के समय सेलेक्टर्स ने बीच में टांग अड़ा दी और जिसके कारण कोच गंभीर के दो पसंदीदा खिलाड़ियों का चयन नहीं हो सका। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये खिलाड़ी।
गंभीर की गुट के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह
विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए कोच गौतम गंभीर के गुट के चार खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया गया है, जबकि एक खिलाड़ी को टीम का कप्तान भी बना दिया गया है। ये चार खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि हर्षित राणा, सूर्यकुमार यादव, वरुण चक्रवर्ती और वाशिंगटन सुंदर हैं। जहां हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और सूर्या का नाता कोच गंभीर से आईपीएल का है तो सुंदर भी गंभीर के करीबी माने जाते हैं।
बात हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती की करें तो ये दोनों गंभीर की मेंटरशिप में खेल चुके हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव को गंभीर की कप्तानी में खेलने का मौका मिला। सूर्या 2014 से 2017 तक केकेआर खेमे का हिस्सा थे, और उसी कार्यकाल में कोच गौतम गंभीर केकेआर की कप्तानी कर रहे थे। बता दें कि, जब गंभीर कप्तान बने तो उन्होंने सूर्या को टीम का उप कप्तान नियुक्त किया था। लेकिन 2017 में गंभीर के कप्तानी छोड़ने के बाद 2018 में सूर्या मुंबई इंडियंस में चले गए।
इन प्लेयर्स को नहीं मिला मौका
हालांकि, कोच गौतम गंभीर ने आईसीसी विश्व कप 202 (T20 World Cup)6 में अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लेने की भरपूर कोशिश की, लेकिन चयनकर्ताओं ने दो प्लेयर्स के चयन में टांग अड़ा दी। इसमें पहला नाम उप कप्तान शुभमन गिल का है, जिन्हें विश्व कप स्क्वाड से ड्रॉप कर दिया गया है।
चयन से एक दिन पहले तक जहां शुभमन गिल टी20 स्क्वाड की उप कप्तानी संभाल रहे थे तो अगले ही दिन बीसीसीआई ने उन्हें बिग इवेंट से बाहर कर दिया। इसके अलावा जितेश शर्मा भी विश्व कप (T20 World Cup) के स्क्वाड में जगह नहीं बना सके।
उनकी जगह चयनकर्ताओं ने घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले ईशान किशन को चयनकर्ताओं ने मौका दिया है। हालांकि, जितेश को वापसी के बाद बेहद कम मौके मिले थे, लेकिन बावजूद इसके उनका प्रदर्शन टीम इंडिया में ठीक ठाक रहा था।
रिंकू सिंह की हुई T20 World Cup में वापसी
विश्व कप 2026 (T20 World Cup) को जीतने के लिए चयनकर्ताओं ने रिंकू सिंह को दोबारा स्क्वाड में शामिल किया है। रिंकू को उनके हालिया प्रदर्शन और शानदार फिनिशिंग काबिलियत को देखते हुए चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल के स्थान पर मौका दिया है। जबकि, ईशान किशन को जितेश शर्मा की जगह मौका दिया गया है।
बता दें कि, ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में सर्वाधिक 517 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। इसके अलावा रिंकू ने इसी टूर्नामेंट में 7 मैच खेले थे, जिसमें 135.43 के स्ट्राइक रेट से 172 रन बनाए थे, जबकि इसमें एक पचासा भी शामिल था। बता दें कि, विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है, जबकि फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के हेड कोच और सपोर्ट स्टाफ का भी ऐलान, इन 5 दिग्गजों को जिम्मेदारी
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर