WPL ऑक्शन के बाद सभी 5 टीमों के स्क्वाड का हुआ ऐलान, MI का लग रहा सबसे मजबूत, तो RCB का बेहद कमजोर
Published - 27 Nov 2025, 06:30 PM | Updated - 28 Nov 2025, 01:07 PM
Table of Contents
WPL Auction: महिला प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन राजधानी दिल्ली में आयोजित किया गया। इस ऑक्शन में मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने हिस्सा लिया था और नए सिरे से स्क्वाड का निर्माण किया। दिल्ली कैपिटल्स को उनकी कप्तान मेग लेनिंग गंवानी पड़ी, लेकिन साउथ अफ्रीकी कप्तान लॉरा वोलवार्ड्ट को खरीदकर उन्होंने एक नेतृत्व कर्ता को स्क्वाड में शामिल कर लिया है।
लॉरा को दिल्ली ने 1.10 करोड़ रूपये में खरीदा। बता दें कि, डब्लूपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन (WPL Auction) में कुल 277 खिलाड़ियों ने अपनी किस्मत को आजमाया था, जिसमें 194 भारतीय और 83 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। वहीं, हर फ्रेंचाइजी को अपने स्क्वाड में न्यूनतम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ी ही शामिल कर सकते हैं।
मुंबई का मजबूत स्क्वाड तैयार
महिला प्रीमियर लीग में दो खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन (WPL Auction) से पहले ही अपने स्टार खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया था। मुंबई ने नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, हेले मैथ्यूज, अमनजोत कौर, जी कमलिनी को ऑक्शन से पहले ही खरीद लिया था।
इसके बाद 5.75 करोड़ रूपये की धनराशि के साथ उतरी मुंबई ने मेगा ऑक्शन (WPL Auction) की खरीदारी न्यूजीलैंड की अमेलिया केर को खरीदकर शुरू की। अमेलिया को मुंबई इंडिया ने 3 करोड़ रूपये में खरीदा था। बता दें कि, केर पहले भी मुंबई स्क्वाड का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं, मुंबई ने शबनिम इस्माइल को भी अपने दल का हिस्सा दोबारा बना लिया है।
मुंबई इंडियंस: नैट सिवर-ब्रंट (3.5 करोड़), हरमनप्रीत कौर (2.5 करोड़), हेली मैथ्यूज (1.75 करोड़), अमनजोत कौर (1 करोड़), जी कमलिनी (50 लाख), अमेलिया केर (3 करोड़), शबनम इस्माइल (60 लाख), संस्कृति गुप्ता (20 लाख), सजीवन सजना (75 लाख), राहिला फिरदौस (10 लाख), निकोला कैरी (30 लाख), पूनम खेमनार (10 लाख), त्रिवेणी वशिष्ठ (20 लाख), नल्ला रेड्डी (10 लाख), सायका इशाक (30 लाख), मिली इलिंगवर्थ (10 लाख)
WPL Auction: दिल्ली का किला बना अभेद्य
डब्ल्यूपीएल इतिहास में तीनों फाइनल मैच खेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स 5.70 करोड़ रूपये के पर्स के साथ मेगा ऑक्शन (WPL Auction) में उतरी थी, लेकिन वह अपनी कप्तान मेग लेनिंग को नहीं बचा सकी। हालांकि, उन्होंने साउथ अफ्रीकी कप्तान लॉरा वोलवार्ड्ट को 1.10 करोड़ रूपये में खरीद लिया।
माना जा रहा है कि आगामी सीरीज में लॉरा ही दिल्ली की कप्तान होंगी, जबकि रिटेन हुईं जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मारिजाने कप्प, निकी प्रसाद में से जेमिमा को उप कप्तान बनाया जा सकता है। दिल्ली ने लॉरा के अलावा स्नेह राणा को 50 लाख, चिनले हेनरी को 1.3 करोड़, श्री चरणी को 1.3 करोड़ रूपये में खरीदा है।
दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (2.2 करोड़), शेफाली वर्मा (2.2 करोड़), एनेबल सदरलैंड (2.2 करोड़), मैरिजॉन कैप (2.2 करोड़), निकी प्रसाद (50 लाख), लॉरा वोल्वार्ड्ट (1.1 करोड़), चिनेल हेनरी (1.3 करोड़), श्री चरणी (1.3 करोड़), स्नेह राणा (50 लाख), लिजली ली (30 लाख), दीया यादव (10 लाख), तानिया भाटिया (30 लाख), ममता मदिवाला (10 लाख), नंदनी शर्मा (20 लाख), लूसी हैमिल्टन (10 लाख), मिन्नू मणि (40 लाख)
यूपी वॉरियर्स ने खरीदे स्टार खिलाड़ी
महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स सबसे अधिक 14.5 करोड़ रूपये के साथ उतरी थी। यूपी ने मेगा ऑक्शन (WPL Auction) में खिलाड़ियों को खरीदने की शुरुआत अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के साथ की। उन्होंने आरटीएम का उपयोग करके दीप्ति को 3.2 करोड़ रूपये में खरीदा। दीप्ति को लेने के बाद यूपी ने सोफी एक्लेस्टोन को 85 लाख रूपये में अपना बनाया।
बैक टू बैक दो बड़ी खरीदारी करने के बाद यूपी ने ऑक्शन टेबल पर तुरुप का इक्का अपने नाम किया, जब उन्होंने मेग लेनिंग को 1.90 करोड़ रूपये में खरीदकर अपने दल का हिस्सा बना लिया। यूपी के लिए ये सबसे बड़ी डील मानी जा रही है, क्योंकि लेनिंग ने डीसी को तीन बार फाइनल का सफर तय करवाया है।
यूपी ने मेगा ऑक्शन (WPL Auction) में ऑस्ट्रेलिया की फोएबे लिचफील्ड को 1.2 करोड़ रूपये में खरीदा। वहीं, यूपी ने किरण नवगीरे को 40 लाख की बेस प्राइज पर अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया। वहीं, यूपी ने आशा सोभना को 1.1 करोड़ रूपये में खरीदा
यूपी वारियर्स (यूपीडब्ल्यू): श्वेता सहरावत (50 लाख), दीप्ति शर्मा (3.2 करोड़), सोफी एक्लेस्टोन (85 लाख), मेग लैनिंग (1.9 करोड़), फोएबे लिचफील्ड (1.2 करोड़), किरण नवगिरे (60 लाख), हरलीन देओल (50 लाख), क्रांति गौड़ (50 लाख), आशा सोभाना (1.1 करोड़), डिएंड्रा डॉटिन (80 लाख), शिखा पांडे (2.4 करोड़), शिप्रा गिरी (10 लाख), सिमरन शेख (10 लाख), तारा नॉरिस (10 लाख), क्लो ट्रायन (30 लाख), सुमन मीना (10 लाख), जी त्रिशा (10 लाख), प्रतिका रावल (50 लाख)
इस स्टार कंगारू खिलाड़ी ने BCCI को दिया बड़ा झटका, 2026 ऑक्शन से अचानक नाम लिया वापस
गुजरात जायंट्स
गुजरात जायंट्स महिला प्रीमियर लीग 2026 के मेगा ऑक्शन (WPL Auction) में 9 करोड़ रूपये की राशि के साथ उतरी थी। इससे पहले उन्होंने एश्ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह, भारती फुलमाली के रूप में पांच खिलाड़ियों पर पहले ही रिटेन कर लिया था और इसी के इर्द-गिर्द वह स्क्वाड का निर्माण कर रही थी।
गुजरात ने खरीदारी (WPL Auction) की शुरुआत सोफी डिवाइन को 2 करोड़ रूपये में खरीदकर की थी। इसके बाद गुजरात ने भारतीय तेज गेंदबाज रेणूका सिंह को 60 लाख रूपये में अपना बना लिया। इसके बाद भारती फुलमाली को गुजरात ने 70 लाख रूपये में खरीदा।
गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर (3.5 करोड़), बेथ मूनी (2.5 करोड़), सोफी डिवाइन (2 करोड़), रेणुका सिंह (60 लाख), भारती फुलमाली (70 लाख), टिटस साधु (30 लाख), काशवी गौतम (65 लाख), कनिका आहूजा (30 लाख), तनुजा कंवर (45 लाख), जॉर्जिया वेयरहम (1 करोड़), अनुष्का शर्मा (45 लाख), हैप्पी कुमारी (10 लाख), किम गार्थ (50 लाख), यास्तिका भाटिया (50 लाख), शिवानी सिंह (10 लाख), डैनी वायट-हॉज (50 लाख), राजेश्वरी गायकवाड़ (40 लाख), आयुषी सोनी (30 लाख)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने मेगा ऑक्शन से पहले कप्तान स्मृति मंधाना, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, एलिसे पेरी को पहले ही रिटेन कर लिया था और 6.15 करोड़ रूपये लेकर मेगा ऑक्शन (WPL Auction) में उतरी आरसीबी ने टेबल पर कई दमदार खिलाड़ियों को अपने दल का हिस्सा बनाया। आरसीबी ने शुरुआत में सोफी डिवाइन को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन यहां पर गुजरात जायंट्स ने बाजी मार ली।
हालांकि, टीम ने जॉर्जिया वोल को 60 लाख रूपये में खरीदकर अपना खाता खोला। वोल के बाद आरसीबी ने अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क को 65 लाख रूपये में खरीदा और फिर राधा यादव को 65 लाख रूपये में अपने दल का हिस्सा बनाया। वहीं, फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन (WPL Auction) में लॉरेन बेल, लिन्से स्मिथ और भी खरीदा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (3.5 करोड़), ऋचा घोष (2.75 करोड़), एलिस पेरी (2 करोड़), श्रेयंका पाटिल (60 लाख), जॉर्जिया वोल (60 लाख), नादिन डे क्लर्क (65 लाख), राधा यादव (65 लाख), लॉरेन बेल (90 लाख), लिंसे स्मिथ (30 लाख), प्रेमा रावत (20 लाख), अरुंधति रेड्डी (75 लाख), पूजा वस्त्रकार (85 लाख), ग्रेस हैरिस (75 लाख), गौतमी नाइक (10 लाख), प्रथ्योषा कुमार (10 लाख), डी हेमलता (30 लाख)
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर