इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को हरा सुपर-8 में जगह की पक्की, ग्रुप C से अब ये 2 टीमें कर रही क्वालीफाई
Published - 15 Feb 2026, 01:42 PM | Updated - 15 Feb 2026, 01:43 PM
ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मुकाबले में इंग्लैंड (England) ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराकर सुपर-8 की रेस को बेहद रोमांचक बना दिया है। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और स्कॉटलैंड को 152 रनों पर ढेर कर दिया।
जवाब में इंग्लैंड ने टॉम बैंटन के शानदार अर्धशतक की बदौलत लक्ष्य को 18.2 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड अब ग्रुप C की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुँच गया है।
आदिल रशीद की फिरकी में उलझा स्कॉटलैंड

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की शुरुआत ज्यादा तेज नहीं रही। ओपनर बल्लेबाज माइकल जोन्स (33) ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले, लेकिन इंगलैंड के जोफ्रा आर्चर ने पावरप्ले में ही दो झटके देकर स्कॉटलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया।
कप्तान रिची बेरिंगटन ने 32 गेंदों में 49 रनों की जुझारू पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड (England) अनुभवी लेग स्पिनर आदिल रशीद ने 36 रन देकर 3 विकेट झटकते हुए स्कॉटलैंड के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। पूरी स्कॉटिश टीम 19.4 ओवर में 152 रन बनाकर सिमट गई।
उस्मान तारिक 'भट्टा' गेंदबाजी करते हैं या नहीं? दिग्गज सुनील गावस्कर ने जवाब देकर बताई पूरी सच्चाई
टॉम बैंटन के अर्धशतक से England की राह आसान
153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड (England) की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट और कप्तान जोस बटलर महज 2 ओवर के भीतर पवेलियन लौट गए। इसके बाद युवा जैकब बेथल और टॉम बैंटन ने मोर्चा संभाले रखा।
टॉम बैंटन ने 41 गेंदों में नाबाद 63 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें उन्होंने शानदार चौके और छक्के जड़े। अंत में सैम करन और विल जैक्स की छोटी मगर तेज पारियों की मदद से इंग्लैंड ने 10 गेंद शेष रहते ही जीत दर्ज कर ली और सुपर-8 के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की।
सुपर-8 की दौड़ में England और वेस्टइंडीज टॉप टू में
इस जीत के बाद ग्रुप सी का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। वेस्टइंडीज की टीम पहले ही अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर शीर्ष पर बनी हुई है और उनकी सुपर-8 में जगह लगभग पक्की है। वहीं, स्कॉटलैंड को हराकर अब इंग्लैंड (England) दूसरे पायदान पर आ गया है।
ग्रुप सी से अब वेस्टइंडीज और इंग्लैंड वे दो प्रमुख टीमें हैं जो सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने की प्रबल दावेदार नजर आ रही हैं। स्कॉटलैंड और इटली के लिए अब आगे की राह बेहद कठिन हो गई है, क्योंकि अब उन्हें दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
इस जीत ने इंग्लैंड (England) के आत्मविश्वास को बढ़ा दिया है जो पिछले मैच में वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद दबाव में थे। अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें ग्रुप के अगले मुकाबलों पर टिकी हैं, जहाँ से सुपर-8 की अंतिम तस्वीर साफ होगी।
प्यार के दिन क्रिकेट का तड़का! Valentine’s Day थीम पर जारी हुआ भारत-पाकिस्तान मैच का टीजर जारी
Tagged:
ENGLAND Scotland Cricket team ENG vs SCO T20 World Cup 2026ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर