Nicholas Pooran ने पकड़ा Krunal Pandya का कॉलर? हाथापाई में लगाए घूंसे, VIDEO वायरल
Table of Contents
Krunal Pandya : IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान मैदान पर उस वक्त हलचल मच गई, जब ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) और विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन के बीच तीखी बहस देखने को मिली। मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें पूरन क्रुणाल का कॉलर पकड़ते नजर आए। वहीं, अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल रहा है।
मैच के दौरान निकोलस पूरन और Krunal Pandya हुई गर्मा-गरमी
यह घटना उस समय हुई जब क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) गेंदबाजी कर रहे थे और सामने निकोलस पूरन बल्लेबाजी कर रहे थे। क्रुणाल (Krunal Pandya) ने अपने स्पेल के दौरान एक तेज बाउंसर डाली, जिससे पूरन बिल्कुल भी सहज नज़र नहीं आए।
हालांकि पूरन ने गेंद को खेलते हुए एक रन पूरा कर लिया, लेकिन जैसे ही वह नॉन स्ट्राइकर एंड पर पहुंचे, उन्होंने क्रुणाल की तरफ देखकर कुछ कहा।
इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ सेकंड तक तीखी बातचीत देखने को मिली। अंपायर और दूसरे खिलाड़ियों ने तुरंत माहौल शांत कर दिया और खेल आगे बढ़ गया।
मैच के बाद वायरल हुआ VIDEO
मुकाबला खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे से हंसते हुए बात करते हुए दिखाई दिए। इसी दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें निकोलस पूरन क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) का कॉलर पकड़ते नजर आए।
वीडियो को देखकर कई लोगों ने अंदाजा लगाया कि दोनों के बीच मामला बढ़ गया था, लेकिन असल में यह दोस्ताना मजाक था। बातचीत के अंत में दोनों खिलाड़ियों ने हाथ भी मिलाया और माहौल पूरी तरह सामान्य दिखाई दिया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं और फैंस ने इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं।
🔴 HEATED MOMENT BETWEEN KRUNAL PANDYA & POORAN 🤯
— Sam (@Cricsam01) May 8, 2026
- According to Nicholas Pooran reaction its not look like fun banter 😕
pic.twitter.com/FvRzt0gElN
मिचेल मार्श के शतक ने पलटा मैच
बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए। टीम की तरफ से मिचेल मार्श ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों पर 111 रन ठोक दिए।
उनके अलावा निकोलस पूरन ने 38 और रिषभ पंत ने 32 रन का योगदान दिया। लगातार बारिश के कारण मैच तीन बार रुका, जिसके बाद DLS नियम के तहत आरसीबी को 19 ओवर में 213 रन का संशोधित लक्ष्य मिला।
प्रिंस यादव ने RCB की उम्मीदें तोड़ीं
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। विराट कोहली और जैकब बेथेल जल्दी पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल ने शानदार साझेदारी कर टीम को मुकाबले में वापस ला दिया।
पाटीदार ने 61 रन की कप्तानी पारी खेली, लेकिन जैसे ही मैच आरसीबी की तरफ झुकता दिखा, युवा गेंदबाज प्रिंस यादव ने लगातार विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 3 विकेट झटके और आखिर में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुकाबला 9 रन से जीत लिया।