जिम्बाब्वे से जीतकर भी भारत नहीं कर पा रहा सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई, इस समीकरण से हो जायेगा बाहर
Published - 27 Feb 2026, 11:57 AM | Updated - 27 Feb 2026, 02:29 PM
Table of Contents
Team India: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का सुपर-8 में दूसरे चरण का मुकाबला जिम्बाब्वे के साथ था. चेन्नई में खेले गए इस मैच में भारत के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. जिसकी बदौलत Team India 72 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला जीत गई. दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद सेमीफाइल तक पहुंचने के लिए भारत को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला अपने पक्ष में करना था.
लेकिन भारतीय फैंस को यह जानकर दुख होगा कि 'The Chevrons' से जीतने के बावजूद भारत 2026 विश्व कप सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगा. चलिए तो जानते हैं कैसे.....
वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो सकती है Team India

जिम्बाब्वे के खिलाफ संजू, ईशान, तिलक, हार्दिक और कप्तान सूर्या ने शानदार पारी खेली. जिस कारण Team India का स्कोर 256 रहा. वहीं, जिम्बाब्वे 20 ओवर में 184 रनों में सिमट गई. इस तरह टीम इंडिया ने 76 रनों से जीत दर्ज कर रन रेट बेहतर किया. हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ इतना ही काफी नहीं है. इंडीज टीम का भारतीय टीम के मुकाबले रन रेट काफी अच्छा है.
उनका रन रेट +1.791 का है, जबकि भारत (Team India) का रन रेट -0.100 है. ऐसे में भारत को हर हाल में विंडीज को मात देनी होगी. अगर टीम इंडिया एक रन से भी हार जाती है तो, इसका खामियाजा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होकर भुगतना पड़ेगा.
बारिश भारत के लिए बन सकती है काल
दूसरे सिनेरियो से समझे तो अगर बारिश मैच में खलल डालती है तो Team India और वेस्टइंडीज का मुकाबला रद्द हो जाएगा, जिसके बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी. जबकि वेस्टइंडीज के साथ साउथ अफ्रीका नॉकआउट में पहुंच जाएगी, भारत के लिए इंडीज के खिलाफ मैच जीतना बहुत जरूरी है. अगर भारत को सेमीफाइनल में आगे जाना है तो जीत के साथ अच्छे रन रेट का भी ध्यान रखना होगा.
THA vs BRN Match Prediction in Hindi, 6th T20I: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?
कब और कहां होगा भारत-इंडीज का मुकाबला?
वेस्टइंडीज को हराने के बाद भारत की विश्व कप 2026 में तीसरा मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ है. दोनों का टीमों की भिड़त 1 मार्च (रविवार) को, 7:00 बजे से कोलकाता के ईडेन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला जाएगा.
read more : वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, सूर्या(कप्तान), संजू, अभिषेक, ईशान....
Tagged:
team india icc IND vs WI India T20 World Cup 2026ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर