फिट होते हुए भी तिलक वर्मा को अंतिम दो मैच से होना पड़ा बाहर, जानिए क्या है वजह?

Published - 26 Jan 2026, 01:04 PM | Updated - 26 Jan 2026, 01:18 PM

Tilak Varma

Tilak Varma: भारतीय टीम के धाकड़ शीर्ष क्रम बल्लेबाज तिलक वर्मा चोट से उबरकर फिट हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी बचे दो मैचों के लिए बाहर हो गए हैं।

उम्मीद की जा रही थी कि तिलक (Tilak Varma) शुरुआती तीन मैचों से बाहर होने के बाद बाकी बचे दो मैचों के लिए मैदान पर वापसी करेंगे, लेकिन अब फिट होने के बावजूद वह कीवियों के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। चलिए आपको बताते हैं कि किस वजह से तिलक को अंतिम दो मैचों से बाहर होना पड़ा है।

फिट हुए Tilak Varma

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले तिलक वर्मा (Tilak Varma) को 7 जनवरी को अचानक टेस्टिकुलर टॉर्शन की सर्जरी करवानी पड़ी थी। तिलक विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबलों के लिए राजकोट में मौजूद थे, जहां पर उन्हें अचानक से शरीर के निचले हिस्से में दर्द होने लगा था। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां स्कैन के बाद तुरंत तिलक (Tilak Varma) की सर्जरी की गई।

बता दें कि, सर्जरी के बाद घर पर आराम कर रहे थे और दर्द खत्म होने के बाद वह बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस चले गए थे, जहां पर वह अपनी फिटनेस को हासिल कर सके। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तिलक वहां पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच खेलना मुश्किल लग रहा है।

इस वजह से हो रही है देरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तिलक वर्मा (Tilak Varma) फिट हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उनको मैदान पर वापसी के लिए थोड़ा समय लग सकता है। बीसीसीआई नहीं चाहता है कि तिलक की वापसी को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी की जाए, क्योंकि भारत को अगले महीने टी20 विश्व कप 2026 खेलना है और टीम प्रबंधन चाहेगा कि पूरी तरह से फिट होने के बाद ही तिलक को स्क्वाड में शामिल किया जाए।

वहीं, दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार, तिलक वर्मा 3 फरवरी को टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं। जबकि वह तब तक शत प्रतिशत फिट हो जाएंगे। यानी उन्हें विश्व कप 2026 से पहले केवल एक मैच खेलने को मिलेगा, जो कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच होने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि तिलक इस मैच से टीम इंडिया में वापसी करेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की सभी टीमों के कप्ताान-उपकप्तान का हुआ ऐलान, 42 साल के बूढ़े खिलाड़ी को भी मिली कमान

सीरीज में बचे हैं सिर्फ दो मैच

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से तिलक वर्मा के बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर को स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन अभी तक उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

बता दें कि, शुरुआत में बीसीसीआई ने तिलक (Tilak Varma) को केवल शुरुआती तीन मैचों से बाहर किया था, लेकिन खबरें हैं कि उन्हें जल्द ही बाकी दो मैचों से भी बाहर किया जा सकता है, जो कि 28 जनवरी विशाखापट्टनम और 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। बता दें कि, टीम इंडिया पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए टीम इंडिया में हुआ बदलाव, स्टार युवा खिलाड़ी का कटा पत्ता

Tagged:

team india Tilak Varma T20 World Cup INDIA VS NEW ZEALAND
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

28 जनवरी 2026 को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com