CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 साल के प्लेयर को दिया डेब्यू का मौका, देखें दोनों की प्लेइंग इलेवन
Published - 03 Apr 2026, 07:09 PM | Updated - 03 Apr 2026, 07:19 PM
Table of Contents
CSK vs PBKS: शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सातवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। ये मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी (CSK vs PBKS) करने का फैसला किया है। इससे पहले सीएसके को अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।
जबकि दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को मात दी थी। ऐसे में वह बैक टू बैक दूसरा मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर जाना जाएगी। बता दें कि, मैच की पहली गेंद शाम 7:30 बजे फेंकी जाएगी।
CSK vs PBKS: यह उनका घरेलू मैदान है- श्रेयस अय्यर
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs PBKS) के खिलाफ मुकाबले में टॉस के समय पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा,
‘’चूंकि घरेलू मैदान पर उनका यह पहला मैच है, इसलिए मैं पहले गेंदबाजी करने जा रहा हूं। मुझे लगता है कि विकेट अभी ताजा है। विकेट कैसा खेलेगा, यह जानना बहुत जरूरी है। इसलिए, इन बातों को ध्यान में रखते हुए मैंने यह फैसला लिया है।''
(सीएसके के खिलाफ उनके हालिया रिकॉर्ड के बारे में) हमारी टीम को देखते हुए इससे हमें बहुत आत्मविश्वास मिलता है। साथ ही, पिछले मैच से जो प्रेरणा मिली है, वह आज भी काम आएगी।
''(पहले मैच की गलतियों पर टिप्पणी) मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि जब हालात खराब होते हैं, तो मैं गेंदबाजों पर हावी होना पसंद करता हूं। मैं उस मानसिकता में नहीं आना चाहता जहां गेंदबाज मुझ पर हावी हो जाए। इसलिए, पिछले सीज़न में मैंने यही मानसिकता अपनाई थी। और इस सीज़न में आईपीएल में आने से पहले भी मेरी यही मानसिकता है।''
चेपॉक ने कप्तान का किया शानदार स्वागत
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs PBKS) का स्वागत उनके प्रशंसकों ने काफी जोरदार तरीके से किया। टॉस के समय जब इयान बिशप ने बातचीत के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को बुलाया तो प्रशंसकों (CSK vs PBKS) ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हालांकि, थोड़ा शोर कम होने के बाद गायकवाड़ बोले कि
उन्हें पिच के वैसे ही रहने की उम्मीद है, साथ ही वे यह भी कहते हैं कि अप्रैल की शुरुआत में ओस का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। वे कहते हैं कि उन्हें यह स्वीकार करना होगा कि गुवाहाटी में उन्हें मुश्किल चुनौती मिली थी और वे इस मैच पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। वे बताते हैं कि मजबूत शीर्ष क्रम ऐतिहासिक रूप से सीएसके की सफलता का एक अहम हिस्सा रहा है, और वे खुद और सैमसन के ओपनिंग करने पर जोर देते हैं।
वहीं, टॉस के समय कप्तान गायकवाड़ ने घोषणा की कि प्रशांत वीर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है, जबकि मैथ्यू शॉर्ट को ड्रॉप कर दिया गया है। बता दें कि, गुवाहाटी में प्रशांत वीर को मौका नहीं मिला था।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
जिन 4 खिलाड़ियों को सभी समझ रहे थे खोटा सिक्का, उन्ही ने मचाया धमाल, कर डाला 50 करोड़ जैसा प्रदर्शन
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर