कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से WTC पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल, भारत को लगा झटका; अब ये दो टीमें फाइनल की दावेदार

Published - 27 Aug 2026, 05:00 PM | Updated - 27 Aug 2026, 05:07 PM

WTC Points Table 1

WTC Points Table After IND vs SL Colombo Test: कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ड्रॉ रहा। मैच के अंतिम दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया और दो सत्र से ज्यादा खेलकर मेहमान टीम की जीत हासिल करने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

इस मैच के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव हुआ है और अब कौन सी दो टीमें फाइनल में जाने की प्रबल दावेदार हैं, इसकी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं।

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से WTC पॉइंट्स टेबल में क्या बदला?

WTC Points Table 2

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में भारत की शानदार जीत के बाद, उम्मीद लगाई जा रही थी कि कोलंबो में भी उसका परचम लहराएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत ने सीरीज 1-0 से जीत ली लेकिन WTC पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर आने का मौका हाथ से निकल गया, साथ अंकों के प्रतिशत में भी कमी आई है।

इस मैच से पहले भारत के खाते में 10 मैचों में 64 अंक थे और PCT 53.33% था। कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से टीम इंडिया को चार अंक का फायदा हुआ है और उसके कुल अंक 68 हो गए हैं लेकिन अंकों का प्रतिशत घटकर 51.52 रह गया है। वहीं, श्रीलंका ने छठी पोजीशन बरकरार रखी है। अब उसके खाते में 6 मैचों में 24 अंक हो गए हैं लेकिन अंकों का प्रतिशत 33.33% ही है।

WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल:

रैंकटीममैचजीतहारड्रॉकटौतीअंकPCT
1ऑस्ट्रेलिया1082009680.00%
2दक्षिण अफ्रीका431003675.00%
3न्यूजीलैंड641105272.22%
4बांग्लादेश632104055.56%
5भारत1154206851.52%
6श्रीलंका612302433.33%
7इंग्लैंड14581145029.76%
8वेस्टइंडीज1228223020.83%
9पाकिस्तान725081619.05%

भारत की WTC फाइनल की राह हुई मुश्किल, अब जीतने होंगे 7 में से इतने टेस्ट

WTC फाइनल के लिहाज से श्रीलंका के खिलाफ भारत की दोनों मैचों में जीत जरूरी थी, लेकिन कोलंबो टेस्ट ड्रॉ होने से आगे की राह मुश्किल हो गई है। पांचवें स्थान पर काबिज भारत को अब 7 टेस्ट और खेलने हैं, जो न्यूजीलैंड (2 टेस्ट) और ऑस्ट्रेलिया (5 टेस्ट) जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ हैं।

डब्ल्यूटीसी फाइनल में बिना किसी पर निर्भर हुए जगह बनाने के लिए अंकों का प्रतिशत कम से कम 65% या उससे ज्यादा होना चाहिए। इसी वजह से भारत के लिए शेष 7 में से 7 मैचों में जीत दर्ज करना जरूरी है। अगर टीम इंडिया ये सभी मुकाबले जीत लेती है, तो उसे 84 अंक मिलेंगे। पहले 11 मैचों के 68 अंक मिलाकर उसके कुल पॉइंट्स 152 हो जाएंगे, जिससे अंकों का प्रतिशत 70.37% होगा। यह PCT बिना किसी पर निर्भर हुए फाइनल का टिकट दिला सकता है।

6 जीत और 1 ड्रॉ से PCT 64.81% हो जाएगा। वहीं, 5 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ से अंकों का प्रतिशत 62.96% रहेगा। ये दोनों PCT फाइनल के लिए पर्याप्त माने जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ अन्य नतीजे भी टीम के पक्ष में जाने होंगे। ऐसे में टीम इंडिया को कम से कम 5 मैचों में जीत दर्ज करने के साथ एक से ज्यादा हार से बचना होगा।

WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की दावेदारी मजबूत

डब्ल्यूटीसी फाइनल की दो सबसे मजबूत दावेदार ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका नजर आ रहे हैं। ये दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल में क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खाते में 10 मैचों में 96 अंक हैं और अंकों का प्रतिशत 96% है। अभी ऑस्ट्रेलिया को 12 मुकाबले और खेलने हैं। अगर उसका प्रदर्शन ऐसा ही रहा तो फिर फाइनल में लगातार तीसरी बार खेलता नजर आएगा।

वहीं, दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो उसने अभी तक 4 मैच खेले हैं और 36 अंक के साथ उसका PCT 75% है। अभी उसके 10 मैच शेष हैं। इनमें उसने अच्छा किया और ज्यादा मैचों में हार का सामना नहीं किया तो फिर डिफेंडिंग चैंपियन एक बार फिर से फाइनल में नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,4,4,4,4....ETPL में छाए 42 साल के फाफ डू प्लेसी, 55 गेंदों में तूफानी पारी खेल टीम को दिलाई जीत

Tagged:

team india WTC points Table Latest update Sri Lanka Cricket team IND vs SL 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com