कनाडा ने मात्र 1 करोड़ के लालच में भारत से छिना 22 साल का जवान क्रिकेटर, अब कभी नहीं लौटेगा वापस भारत
Published - 11 Jan 2026, 12:38 PM | Updated - 11 Jan 2026, 12:45 PM
Table of Contents
Canada: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए कनाडा की टीम ने हुंकार भर दी है। टूर्नामेंट में कनाडा विश्व की उच्चस्तरीय टीमों के सामने शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी, ताकि वह खिताब को जीत सके।
लेकिन उससे पहले ही कनाडा क्रिकेट बोर्ड (Canada) ने भारत से एक होनहार 22 साल का क्रिकेट छीन लिया है। अब ये खिलाड़ी भारत नहीं, बल्कि कनाडा के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलता नजर आएगा, जबकि इस खिलाड़ी ने कनाडा के लिए इंटरनेशनल पदार्पण भी कर लिया है। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी।
भारत का खिलाड़ी पहुंचा Canada
हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि दिलप्रीत बाजवा हैं, जिनका जन्म पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। दिलप्रीत लंबे समय से पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें बार-बार असफलता मिल रही थी।
जबकि कोरोना महामारी के से पूर्व दिलप्रीत कनाडा (Canada) गए थे, लेकिन महामारी के फैसले के बाद वह वहीं पर फंसकर रह गए और फिर उन्होंने वहीं पर अपने क्रिकेट में करियर बनाने का सोचा। आज के समय दिलप्रीत कनाडा की राष्ट्रीय टीम के अहम सदस्य बन चुके हैं।
कब किया था इंटरनेशनल डेब्यू?
कनाडा के लिए दिलप्रीत बाजवा ने 30 सितंबर 2023 को टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। दिलप्रीत ने ये डेब्यू मैच बरमूडा के खिलाफ खेला था, लेकिन वह केवल 3 रन ही बना चुके थे।
हालांकि, अभी तक वह कनाडा (Canada) के लिए 17 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 28.35 की औसत और 133.22 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 397 रन बनाए थे, जिसमें चार अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।
टी20 के अलावा दिलप्रीत 9 वनडे मैचों की 8 पारियों में 13.50 की मामूली औसत से 108 रन बना चुके हैं, जिसमें उनको सर्वोच्च 26 रन है। बल्ले के अलावा दिलप्रीत अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से वनडे और टी20 में एक-एक विकेट भी ले चुके हैं।
ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद भारत की टीम में हुआ बड़े बदलाव, अब ये 15 खिलाड़ियों को मिली जगह
टी20 विश्व कप 2024 में मिली थी जगह
कनाडा के दाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज दिलप्रीत बाजवा को कनाडा क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए स्क्वाड में चुना गया था, लेकिन उन्हें टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिला था। पूरे विश्व कप के दौरान दिलप्रीत को बेंच पर ही बैठाए रखा था।
हालांकि, माना जा रहा था कि दिलप्रीत को भारत के खिलाफ मुकाबले में मौका मिल सकता है, लेकिन उस समय वह मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और अंत में मैच रद्द करना पड़ा था। वहीं, दिलप्रीत कनाडा (Canada) के लिए आखिरी बार दो सितंबर 2025 को खेलते हुए नजर आए थे।
Tagged:
indian cricket team T20 World Cup Canada Cricket Team Dilpreet Bajwaऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर