अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए बोर्ड ने किया टीम का ऐलान, 35 की उम्र में दिग्गज को मिला कमबैक का मौका

Published - 29 Jul 2026, 12:51 PM | Updated - 29 Jul 2026, 01:50 PM

ODI 10

Squad For Afghanistan ODI Series: हाल ही में भारत के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली आयरलैंड टीम की अब अगली चुनौती अफगानिस्तान है। आयरिश टीम को घर पर ही अफगानिस्तान के खिलाफ बेलफ़ास्ट में 5 से 15 अगस्त तक पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए आयरलैंड ने 14 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।

सिर्फ पहले तीन मैचों के लिए स्क्वाड चुने जाने की वजह छह खिलाड़ियों का चोट या 'रिटर्न-टू-प्ले' प्रोटोकॉल की वजह से सिलेक्शन के लिए उपलब्ध न होना है। ये खिलाड़ी जोश लिटिल, मैट हॉलार्ड, क्रेग यंग, ​​बैरी मैकार्थी, जॉर्डन नील और डेविड डेलानी हैं। अगर इनमें से कोई फिट होता है तो अंतिम दो मैचों के लिए ODI स्क्वाड शामिल कर लिए जाएगा।

अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए 35 वर्षीय दिग्गज की वापसी

ODI 11

आयरलैंड को अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए भले ही कई अहम खिलाड़ियों की सेवाऐं न मिले लेकिन 35 साल के पॉल स्टर्लिंग की वापसी से जरूर मजबूती मिली है। स्टर्लिंग चोट के कारण भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे लेकिन अब उनकी वापसी हुई है और अफगानिस्तान के विरुद्ध ODI टीम की कप्तानी भी करेंगे।

भारत के खिलाफ अच्छा करने वाले जय मूंदरा का भी हुआ ODI टीम में चयन

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय मूंदरा ने भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर काफी सुर्खियां बटोरी थी। राजस्थान के टोंक में जन्म लेने वाले मूंदरा ने अपनी डेब्यू टी20 सीरीज में दो मैचों में 5 विकेट चटकाए। भारत के स्टार बल्लेबाजों के सामने मूंदरा ने काफी ज्यादा प्रभावित किया। यही वजह है कि अब उन्हें ODI टीम में चुना गया है और अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू का मौका भी मिल सकता है।

जय मूंदरा के साथ-साथ बेन कैलिट्ज़ भी वनडे में अनकैप्ड हैं और उन्हें भी पहली बार चुना गया है। वहीं, बायरन मैकडोनो का अभी तक आयरलैंड के लिए करियर शुरू नहीं हुआ है लेकिन अफगानिस्तान वनडे सीरीज में पदार्पण की संभावना है।

नए खिलाड़ियों के चयन को लेकर नेशनल सेलेक्टर का बड़ा बयान

क्रिकेट आयरलैंड के नेशनल सेलेक्टर एंड्रू व्हाइट ने जय मूंदरा और बायरन मैकडोनो के चयन को लेकर कहा,

"हमें इस बात की खास खुशी है कि जय मूंदरा और बायरन मैकडोनो हमारी टीम में शामिल हैं। दोनों खिलाड़ियों की अपनी-अपनी खूबियां हैं और हमें यकीन है कि सीरीज के दौरान उनका अहम असर देखने को मिल सकता है।"

अफगानिस्तान ODI सीरीज पहले तीन मैचों के लिए आयरलैंड का स्क्वाड

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, बेन कैलिट्ज़, कर्टिस कैम्फर, केड कारमाइकल, जॉर्ज डॉकरेल, गैविन होए, एंड्रयू मैकब्राइन, लियाम मैकार्थी, बायरन मैकडोनो, जय मूंदरा, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर

यह भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान होते ही 2 दिग्गजों पर गिरी गाज, टीम इंडिया से हुआ पत्ता साफ

Tagged:

afghanistan cricket team ireland cricket Paul Stirling Jai Moondra
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com